आजमगढ़, 13 नवम्बर(आर एन एस),जि़ला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ द्वारा देश की राजधानी नई दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की घटना में दिवंगत लोगों की स्मृति में कुंवर सिंह उद्यान स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनो में शहीद स्थल पर मोमबत्ती जलाकर इस जघन्य घटना में दिवंगत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की ।
यह कार्यक्रम जि़लाध्यक्ष श्री कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना रायÓ के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें जि़ला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर जि़लाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना रायÓ ने कहा —
दिल्ली में हुआ यह कार ब्लास्ट पूरी मानवता के लिए शर्मनाक और निंदनीय है। इस तरह की जघन्य घटनाओं को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को कठोर से कठोर दंड दिया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कांग्रेस पार्टी सदैव शांति, एकता और मानवता के पक्ष में खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।
कार्यक्रम में रियाजुल हसन , राजाराम यादव , राहुल राय , गिरीश चंद्र चतुर्वेदी , अंसार अहमद , तेज बहादुर यादव , मुन्नू यादव , अजीत राय , बेलाल बेग , आमिर , सुनील सिंह , प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि देश की अखंडता, एकता और शांति की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।
— जि़ला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़

