भोपाल 13 नवंबर (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह ने पंजाब को सशक्त बनाया और जीवन पर्यन्त अपने साम्राज्य पर अंग्रेजी शासन की आंच नहीं आने दी। उन्होंने शिक्षा व कला को प्रोत्साहित कर प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित किए। पंजाब को एकजुट कर कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने में महाराजा रणजीत सिंह के योगदान का सदैव स्मरण किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

