बाराबंकी 13 नवंबर (आरएनएस)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार समेकित शिक्षा के एनवायरनमेंट बिल्डिंग कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के उन्मुखीकरण हेतु विकासखंड निंदूरा के कंपोजिट विद्यालय घुंघटेर में खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर और जिला समन्वयक सुधा जयसवाल के निर्देशन में पेरेंटस काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें विकासखंड के 54 अभिभावकों ने प्रतिभाग़ किया। पेरेंटस काउंसलिंग में दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र की उपयोगिता एवं लाभ, स्कॉर्ट अलाउंस, स्टाइपेंड, मेजरमेंट कैंप मेडिकल एसेसमेंट कैंप आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गई द्य साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा दिव्यांग बच्चों की विद्यालय में प्रतिदिन उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु सभी अभिभावकों की काउंसलिंग की गई। दिव्यांग बच्चों के समस्याओं एवं उनके निराकरण के लिए हर समय उपलब्धता और सहयोग की बात भी कहीं गई। इस मौके पर कंपोजिट विद्यालय घुंघटेर की प्रधानाध्यापिका नीलिमा और शिक्षक संकुल सुरेन्द्र कुमार के द्वारा समावेशी शिक्षा के बारे विद्यालय में नामांकन पर चर्चा की गई। स्पेशल एजुकेटर गीता कनौजिया के द्वारा बच्चों को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सुविधाओं व दिव्यांगता के बारे में एवं सरस्वती कुशवाहा द्वारा दिव्यांगता के प्रकार एवं उनके निराकरण के बारे में चर्चा की गई व अभिभावको द्वारा अपने विचारों का आदान-प्रदान भी किया गया। स्पेशल एजुकेटर मुकेश बाजपेई के द्वारा शीघ्र पहचान और हस्तक्षेप परअभिभावकों के साथ चर्चा की गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

