बाराबंकी 13 नवंबर (आरएनएस)। जनपद के अंशुल श्रीवास्तव का पीसीएस जे के लिए चयन हुआ है। अंशुल मूलत: बाराबंकी की कोटवा सड़क ग्राम सभा तहसील रामसनेही घाट के रहने वाले है।और वर्तमान समय में बाराबंकी के आजादनगर में रह रहे है। अंशुल श्रीवास्तव के पिता प्रेम कुमार श्रीवास्तव पेशे से अधिवक्ता है। अंशुल पत्रकार आलोक पत्रकार आलोक श्रीवास्तव के भाई है। अंशुल ने बाराबंकी के पायनियर मॉन्टेसरी स्कूल से 2014 में हाइस्कूल, श्री साई इंटर कॉलेज बाराबंकी से 2016 में इंटरमीडिएट और लखनऊ यूनिवर्सिटी से 2021 में एलएलबी, 2024 में एलएलएम की परीक्षा पास की है।और 2025 में पीसीएस जे मध्य प्रदेश सिविल जज के लिए चयनित हुए है। अंशुल के चयन पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। अपनी इस सफलता का श्रेय अंशुल अपने माता पिता परिजनों और गुरुजनों को देते है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

