आत्मनिर्भर भारत अभियान की प्रोफेशनल मीट आयोजित
बाराबंकी 13 नवंबर (आरएनएस)। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी संतोष सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2014 से पहले देश औद्योगिक, शैक्षिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा था, परंतु आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण व्यापारिक माहौल में पारदर्शिता और विश्वास पैदा हुआ है। भारत अब आयातक नहीं, बल्कि निर्यातक राष्ट्र बन रहा है।संतोष सिंह गुरुवार को सागर इंस्टीट्यूट के सभागार में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रोफेशनल मीट को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने स्वदेश निर्मित रक्षा उपकरणों के बल पर अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन किया, जिससे दुनिया ने भारत की शक्ति को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत नीतियों और निर्णायक नेतृत्व के कारण आज कोई भी देश भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की समृद्धि और सामथ्र्य में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। मोदी सरकार के जीएसटी में ऐतिहासिक बदलाव के चलते व्यापारिक और औद्योगिक जगत में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए ‘मेक इन इंडियाÓ, ‘स्टार्टअप इंडियाÓ और ‘डिजिटल इंडियाÓ जैसे अभियानों ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया है।उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल मीट का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग व्यापारी, प्रोफेशनल, शिक्षक, वकील, इंजीनियर, बैंकिंग अधिकारी और समाजसेवी को एक मंच पर जोडऩा है, ताकि सभी मिलकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर सकें। जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन हर वर्ग के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर जुटा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, प्रमोद तिवारी, सुनील झुनझुनवाला मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

