रायपुर, 29 मार्च (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक एमबीबीएस छात्र के साथ देर रात बेरहमी से मारपीट की गई। घटना नालंदा परिसर, एनआईटी के पास की बताई जा रही है। पीडि़त छात्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पीडि़त छात्र अंजन पांडा, जो ओडिशा का निवासी है और रायपुर के डगनिया इलाके में रहता है, ने पुलिस में लिखित शिकायत दी है।
छात्र का आरोप है कि देर रात करीब 20 से 25 युवकों ने उसे घेर लिया और जमकर मारपीट की।
हमले में छात्र के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पीडि़त का आरोप
अंजन पांडा ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले युवकों में कुछ लोग हृस्ढ्ढ से जुड़े हुए हैं। हालांकि, इस आरोप की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
=पुलिस अपडेट:=
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की बात कही जा रही है।





