0पुलिस गाड़ी से कूदकर भागे
रायपुर,29 मार्च (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। माना स्थित बाल न्यायालय से वापस लाए जा रहे तीन अपचारी बालक पुलिस की गाड़ी से कूदकर फरार हो गए। यह घटना कल देर शाम की बताई जा रही है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक, तीनों अपचारी बालक को न्यायालय पेशी के बाद वापस ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उन्होंने अचानक पुलिस वाहन से छलांग लगा दी और मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर एक अपचारी बालक को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।पुलिस का कहना है कि फरार बालकों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
त्रिपाठी
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

