लखनऊ 29 मार्च (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षक प्रकोष्ठ और चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों तथा जिला/शहर अध्यक्षों को मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ्र1द्बठ्ठड्डह्यद्ध क्कड्डठ्ठस्रद्ग4 मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता ्रह्म्ड्डस्रद्धड्डठ्ठड्ड रूद्बह्यद्धह्म्ड्ड रूशठ्ठड्ड तथा राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश ष्ठद्धद्गद्गह्म्ड्डद्भ त्रह्वह्म्द्भड्डह्म् विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष-प्रभारी (संगठन) डॉ. श्रवण कुमार गुप्ता ने किया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. अमित कुमार राय एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. आज़ाद बेग द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन एडवोकेट अली आसिफ जमा रिज़वी, सूचना का अधिकार विभाग (आरटीआई) के प्रदेश चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए अविनाश पाण्डेय ने दोनों प्रकोष्ठों के चेयरमैन को निर्धारित समयसीमा में अपनी समितियों का गठन करने पर बधाई दी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं जिला/शहर अध्यक्षों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए निर्देश दिया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं तथा समाज में शिक्षकों और चिकित्सकों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करें।इस अवसर पर शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. अमित कुमार राय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं जिला/शहर अध्यक्षों को मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए संगठन की नीतियों और विचारधारा के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज देश और प्रदेश के निर्माण की आधारशिला है और कांग्रेस पार्टी हमेशा से शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे एकजुट होकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करें तथा शिक्षा से जुड़े प्रमुख मुद्दों और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर व्यापक स्तर पर संघर्ष करें।वहीं चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. आज़ाद बेग ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा क्षेत्र समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और कांग्रेस पार्टी सदैव स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रदेश भर में संगठन को मजबूत किया जाएगा और स्वास्थ्य से जुड़े जनहित के मुद्दों को उठाने के साथ ही जरूरतमंदों की सहायता तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक प्रकोष्ठ और चिकित्सा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

