लखनऊ 29 मार्च (आरएनएस ) । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों और समावेशी विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए जनपद सीतापुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी रहे अरुणेश यदव ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने यह सदस्यता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ्रद्भड्ड4 क्रड्डद्ब के समक्ष, सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के नेतृत्व में अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ग्रहण की।इसी क्रम में परिवर्तन समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने भी अपनी पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अरुणेश यादव, दुर्गा प्रसाद गुप्ता तथा उनके साथ आए समर्थकों को कांग्रेस का तिरंगा पट्टिका पहनाकर और सदस्यता कार्ड प्रदान कर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया।कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अरुणेश यादव एवं उनके समर्थकों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, जनहित के प्रति प्रतिबद्धता और समर्पण से प्रभावित होकर लगातार विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अरुणेश यादव के कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी और जनपद सीतापुर सहित पूरे प्रदेश में पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा।इस अवसर पर सांसद राकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश और प्रदेश में आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अरुणेश यादव के अनुभव और उनके व्यापक जनसंपर्क का लाभ भविष्य में कांग्रेस पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा।सदस्यता ग्रहण करने के बाद अरुणेश यादव ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने का कार्य करेंगे।अरुणेश यादव के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में बाबूराम यादव, आशीष कुमार यादव, अखिलेन्द्र सिंह, श्रवण कुमार यादव, महेन्द्र कुमार यादव, नीतीश यादव, नीरज यादव, चन्द्र पाल यादव, विनोद यादव, वीरेंद्र यादव, इन्द पाल रावत, अमरीश यादव, अंशुल यादव, राजेश यादव, शिवमूरत यादव, अमित यादव, विवेक यादव, अमित रस्तोगी, राम प्रकाश यादव, लवकुश यादव, चंद्रशेखर यादव, राजेश कुमार, डॉ. लवकुश यादव, मेराज, महावीर यादव, नरेन्द्र यादव, लवलेश यादव, अनुराग यादव (प्रधान), अजय यादव, शिवम सिंह, सरोज रावत, अनु प्रताप रावत, राम चन्द्र यादव, ओम प्रकाश यादव, शिवराम मौर्य सहित अन्य अनेक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।इसके अतिरिक्त परिवर्तन समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव दुर्गा प्रसाद गुप्ता के साथ पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं में प्रदेश संगठन मंत्री भोला नाथ सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी सतीश चन्द्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अंजनी कुमार गुप्ता, जिला सचिव तेज बहादुर गुप्ता, जिला मंत्री सुरेश कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष मिर्जापुर अजय कुमार गुप्ता, देवेन्द्र कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश सोनकर सहित अन्य कई पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

