रायपुर, 03 अप्रैल (आरएनएस)। जेसीआई रायपुर कैपिटल द्वारा महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रायपुर स्थित स्टडी प्वाइंट एंड करियर कंप्यूटर ट्रेनिग इंस्टीट्यूट में आयोजित हुआ, जिसमें 40 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह सत्र अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की भावना को आगे बढ़ाते हुए आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं युवतियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन ज़ोन ट्रेनर संदीप थौरानी द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को उनके अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा युवाओं के प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देकर उन्हें जागरूक किया।
कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी तेज कुमार नायक एवं को-प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी शालू अग्रवाल द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गईं, जिसकी सभी ने सराहना की। स्टडी प्वाइंट संस्थान के सहयोग से वहां की छात्राओं ने भी इस सत्र को अत्यंत उपयोगी बताते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
इस अवसर पर जेसीआई रायपुर कैपिटल के अध्यक्ष जेसी सुरज अग्रवाल, उनकी धर्मपत्नी एवं फस्र्ट जेसी लेडी जेसी प्रीति अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जे सी तेज कुमार नायक (वाइस प्रेसिडेंट, जेसीआई रायपुर कैपिटल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके लिए संस्था ने उनका आभार व्यक्त किया।
जेसीआई रायपुर कैपिटल द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक पहल है।
०


