० स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने दिए त्वरित निर्देश
० एंबुलेंस चालक की कमी दूर करने तत्काल कार्रवाई, स्थानीय युवा को अवसर
धमतरी, 03 अप्रैल (आरएनएस)। डुबान प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज विकासखंड धमतरी के ग्राम अकलाडोंगरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति तथा उपचार व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।
निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस चालक की अनुपलब्धता का मुद्दा सामने आने पर कलेक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ग्राम के ही योग्य युवा लक्ष्मी नारायण को करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम पीयूष तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एल. कौशिक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रिया कंवर, कार्यपालन अभियंता (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा), उपसंचालक पंचायत नकुल वर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विमल साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

