राजनांदगांव,12 मई (आरएनएस)। में कांग्रेस पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने किया घेराव
राजनांदगांव। स्टेशन पारा गौरी नगर क्षेत्र में लंबे समय से अधूरे पड़े अंडर ब्रिज निर्माण कार्य को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों और कांग्रेस पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान रेलवे प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग
उठाई गई।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अंडर ब्रिज का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्रवासियों को रोजाना आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में देरी के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।विरोध प्रदर्शन के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर तैनात रहे।कांग्रेस पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर आम नागरिकों को राहत देने की मांग की है। प्रदर्शन के बाद प्रशासन पर मामले को लेकर दबाव बढ़ गया है।
०००



