रायपुर,12 मई (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों और रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के अब तक के कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि बुधवार 13 मई को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन मिलेगा। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शामिल होंगे।
०


