भिलाई, 21 जून (आरएनएस)। भिलाई इस्पात संयंत्र में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय रूप से किया गया। इस वर्ष की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग रही। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा सभी आयु वर्ग के लोगों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना था।
.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यकारी निदेशक प्रभारी व कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) ए. के. चक्रवर्ती रहे। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) पी. के. सरकार, कार्यपालक निदेशक (वक्र्स) राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइंस) कमल भास्कर तथा कार्यपालक निदेशक (रावघाट) अरुण कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधकों, वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ सेल एथलेटिक्स अकादमी एवं बॉक्सिंग क्लब के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योगाचार्य रणवेश सरकार एवं शिवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योगाचार्यों ने नियमित योगाभ्यास के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पडऩे वाले सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए सभी को अपने दैनिक जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ योग को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को भी सुदृढ़ किया।
कार्यक्रम का संचालन सुप्रियो सेन द्वारा किया गया। आयोजन के सफल संचालन में उप महाप्रबंधक (एससी एंड सीए) राजेन्द्र प्रसाद तथा उप प्रबंधक (एससी एंड सीए) अभिजीत भौमिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आरडीजे/पीजे
०



