Author: tarun sardar
नईदिल्ली,05 दिसंबर (आरएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली दौरे पर हैं। गुरुवार शाम 7 बजे हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक कार में बैठकर सीधे 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें रूसी भाषा में लिखी श्रीमद भागदत गीता भेंट की। इसकी तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए मोदी ने अंग्रेजी और रूसी भाषा में लिखा, गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन का लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत करते हुए एक्स लिखा, अपने दोस्त, राष्ट्रपति…
नईदिल्ली,05 दिसंबर (आरएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं। इस बीच रूस की सरकारी परमाणु कंपनी रोसाटॉम ने तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु संयंत्र के तीसरे रिएक्टर के लिए ईंधन की पहली खेप भेज दी है। रोसाटॉम ने एक बयान में कहा कि उसने नोवोसिबिर्स्क केमिकल कंसन्ट्रेट प्लांट द्वारा निर्मित ईंधन असेंबलियों को अपने परमाणु ईंधन प्रभाग द्वारा संचालित कार्गो विमान के माध्यम से भारत भेजा है। रूस से परमाणु ईंधन लेकर कुल 7 विमान भारत आने हैं। परमाणु ईंधन के लिए रूस और भारत में 2024 में समझौता हुआ था। उसी के तहत ये शिपमेंट भारत आए…
मोदी-पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता, यूक्रेन युद्ध पर शांतिपूर्ण समाधान का आश्वासन
नईदिल्ली,05 दिसंबर (आरएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राजघाट से सीधे हैदराबाद हाउस पहुंचे हैं। जहां उनका स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता जारी है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन युद्ध को लेकर बात की और दोहराया कि भारत न्यूट्रल नहीं है बल्कि शांति के पक्ष में है। इस दौरान पुतिन ने मोदी ने युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान का आश्वासन दिया। दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों को बढ़ाने पर भी बात की। मोदी ने कहा, मेरा मानना है कि 2001 में हमने जो भूमिका निभाई, वह इस बात का…
नईदिल्ली,05 दिसंबर (आरएनएस)। यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच दिल्ली की 2 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को सुबह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुतिन ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प चढ़ाए और समाधि का एक चक्कर लगाया। इस दौरान उनके साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले पुतिन को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था। मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे। राजघाट में श्रद्धांजलि देने के बाद पुतिन प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में…
नईदिल्ली,05 दिसंबर (आरएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आज भारत दौरे का दूसरा दिन है। उनका राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और सीडीएस अनिल चौहान मौजूद रहे। यहां पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद पुतिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। भारत और रूस के बीच हैदराबाद हाउस में बेहद अहम द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। पुतिन के साथ आया पूरा प्रतिनिधिमंडल और भारतीय प्रतिनिधिमंडल इसमें…
