सुल्तानपुर 5 अप्रैल (आरएनएस )। औषधि विक्रेता संघ का सुपर मार्केट स्थित नवस्थापित जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
कार्यालय का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने वशिष्ठ अतिथि ड्रग इंस्पेक्टर राजू प्रसाद एवं रूपेश सिंह की उपस्थिति में फीता काट कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष सतीश सिंह ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यालय मात्र एक इमारत नहीं बल्कि दवा व्यापारियों की समस्या के त्वरित निस्तारण एवं उनके हितों की रक्षा का एक शसक्त केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम का संचालन राजवीर श्रीवास्तव ने किया, संघ के सचिव प्रमोद मिश्रा और कोषाध्यक्ष अंजनी जायसवाल ने सुल्तानपुर टीम को बधाई देते हुए जिले के समस्त दवा व्यापारियों से एकजुट रहने का आह्वाहन किया।
समारोह में जिला सुल्तानपुर से भारी संख्या में दवा व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने एक सुर में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मीडिया प्रभारी दीपक जायसवाल ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नया कार्यालय अब व्यापारियों के लिए सुलभ होगा। यहां से व्यापारिक हितों की लड़ाई और प्रभावी ढंग से लड़ी जाएगी।
कार्यकम में मो ताजिम, संतोष सिंह, रमेश मिश्रा ,विजय प्रकाश, अरुण बंसल ,सुशील जायसवाल , इंतखाब अहमद , अतुल कसौधन, मनोज बरनवाल, संजय गुप्ता, कपिल गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में दवा व्यापारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

