शहडोल,05 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के ब्यौहारी पुलिस ने एक आरोपी को 1 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजा की कीमत करीब 10,980 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। ब्यौहारी के वार्ड नंबर 11 जूनिया टोला निवासी बीरेश कुमार द्विवेदी उर्फ मुकेश द्विवेदी अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और संदेही के घर पहुंचकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के घर के किचन में रखी एक टीन की पेटी के अंदर से गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा का वजन 1 किलो 250 ग्राम पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बीरेश कुमार द्विवेदी उर्फ मुकेश द्विवेदी, उम्र 51 वर्ष, निवासी जूनिया टोला ब्यौहारी को गिरफ्तार कर लिया।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

