सीतापुर 5 अप्रैल (आरएनएस)। महमूदाबाद क्षेत्र के सदरपुर थाना अंतर्गत हरसिंहपुर गांव में शनिवार रात करीब आठ बजे एक 15 वर्षीय किशोर का शव घर के पीछे जामुन के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करन पुत्र अशोक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गांव के ही अनिल व राहुल ने डेढ़ सौ रुपये की चोरी के आरोप में शनिवार शाम करन को पकड़ लिया और कथित रूप से मारपीट की। इससे आहत होकर किशोर ने यह कदम उठा लिया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

