कुड़वार थाना क्षेत्र के तारंगपुर गांव से जुड़ा मामला
कुड़वार सुल्तानपुर 1 जुलाई (आरएनएस)।खेत में काम करने जा रहा किसान बारिश से बचने के लिए पेड़ के पास जैसे ही पहुंचा वहां पूर्व में आई आंधी में टूटी हुई डालकर किसान के ऊपर गिर गई।गम्भीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी लाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बुधवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के तारंगपुर गांव निवासी कमलेश पांडेय(45)पुत्र स्व भगवत प्रसाद पांडेय घर से खेत में जा रहे थे।तभी अचानक हवा के साथ बरसात शुरू हुई तो बारिश से बचने के लिए पेड़ के पास जैसे ही पहुंचे तभी पूर्व में आई आंधी में टूटी डाल जो लटकी हुई थी।अचानक किसान के ऊपर गिर गई।गम्भीर हालत में परिजन लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मृतक की वृद्ध मां अमरावती,पत्नी मंजू का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक की दो बेटियां खुशी (24) व रूबी (22) है।दोनो की शादी हो चुकी है।मृतक के 12 वर्षीय बेटा मंगल पांडेय है।घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने लेखपाल को दे दी है।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

