Author: tarun sardar
देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)।राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 25 नवंबर 2025 को मुख्य कोषागार देहरादून में पेंशनरों के लिए पेंशन जागरूकता शिविर एवं नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रात: 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक चलेगा। मुख्य कोषाधिकारी नीतू भंडारी ने बताया कि शिविर में पेंशनरों के नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण के साथ-साथ डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, साइबर सुरक्षा, आयकर अधिनियम एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी विषयों पर जानकारी दी जाएगी। भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के अंतर्गत पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कई…
देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। भारतीय सेना से रिटायर्ड सूबेदार मेजर को नौकरी के दौरान बेची जमीन की आरोपी ने फर्जीवाड़े से किसी अन्य को रजिस्ट्री कर दी। आरोप है कि खरीदारों ने उनका ताला तोड़कर जमीन पर कब्जा ले लिया। शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिटायर्ड सूबेदार मेजर अब्दुर रहीम खान मूल रूप से हरिद्वार जिले के रुड़की निवासी हैं। सेना में नौकरी के दौरान 13 जुलाई 2005 को देहरादून ब्राह्मणवाला में 300 वर्ग फीट जमीन शफीक अहमद से खरीदी थी। जमीन रजिस्ट्री होने के बाद कब्जा लिया…
देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। सुभाष रोड स्थित न्यू एके ऑटो सेंटर में होंडा कंपनी के दुपहिया वाहनों के नकली स्पेयर पार्ट बेचने का मामला पकड़ा गया है। कंपनी टीम ने पुलिस को साथ लेकर छाप मारा। इसके बाद दुकान संचालक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि होंडा कंपनी ने नकली उत्पादों के खिलाफ बाजार सर्वे और कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकृत कंपनी के टीम लीडर रवि सिंह शुक्रवार को थाने पहुंचे। बताया कि वे अपने साथी अमन सेठी के साथ बाजार सर्वे पर थे। सर्वे के दौरान उन्हें सूचना…
देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। कांग्रेस और व्यापारियों ने रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाले संडे मार्केट को बंद किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। शनिवार को पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम हरि गिरी से मुलाकात की और रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाले संडे मार्केट को बंद किए जाने की मांग की। राजकुमार ने कहा कि इससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान हो रहा है और उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। कहा कि संडे बाजार रेंजर्स ग्राउंड में लगवाया जाता है। जिससे…
देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। भंडारीबाग, सिंघल मंडी स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास युवक के गले पर धारदार हथियार से हमला कर तीन आरोपी फरार हो गए। हमले में युवक के गले में गहरा घाव हुआ और उसका उपचार चल रहा है। शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि घटना गुरुवार रात साढ़े आठ बजे की है। 18 वर्षीय शहरान निवासी कुसुम विहार, सिंघल मंडी ओवरब्रिज के पास से पैदल गुजर रहा था। आरोप है कि इस दौरान तीन युवक बाइक से आए। बाइक पर आगे…
देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। दून मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को दून मेडिकल कॉलेज पटेलनगर में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और प्राचार्य कार्यालय के बाहर धरना दिया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विशाल बिरला कर्मचारियों के बीच पहुंचे और प्राचार्य एवं ठेकेदार से वार्ता का प्रयास किया। पता चला कि प्राचार्य डॉ गीता जैन छुट्टी चली गई है। यहां मौजूद कर्मचारियों से तीखी नौकझोंक हुई। बिरला ने कहा कि निजी एजेंसी जीडी अजमेरा को प्राचार्य की ओर से चारों परिसर में उपनल के कर्मचारी…
देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। सेन्टर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू ) के अस्थाई इंदिरा मार्केट स्थित कार्यालय में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें पदाधिकारियों ने केन्द्र सरकार की चार श्रमिक संहिताओं को लागू करने का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि इन इन संहिताओं के चलते श्रमिकों के उत्पीडऩ में तेजी आएगी और मालिकों के जुल्म बढ़ेंगे। इसके अलावा सरकार से आंगनबाड़ी वर्करों की दस सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष एस एस नेगी ने कहा कि करीब एक साल पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की थी। उस दौरान मानदेय…
देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल शनिवार दोपहर नगर निगम देहरादून पहुंची। यहां निगम की ओर से मेयर सौरभ थपलियाल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। दोनों नगर निगम के मेयर ने विभिन्न योजनाओं को लेकर जानकारी साझा की। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम देहरादून निरंतर स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल इंडिया के तर्ज पर हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा करने और अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दून शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यहां एक मैकेनाइज्ड कूड़ा ट्रांसफर…
देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 86वीं जयंती पर उन्हें याद किया। शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित सभा में राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण सचान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और अपने पहले कार्यकाल में ही उन्होंने उत्तराखंड निर्माण की नींव डाली थी, वह कहते थे कि हिन्दुस्तान की वास्तविक खुशहाली और तरक्की के लिए सबसे ज्यादा जरूरी मजदूर, किसान, युवा और पिछड़ों का विकास है। समाजवाद और धर्म निरपेक्षता के सिद्धांतों से ही देश महशक्ति बन सकता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को उनके…
देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। पटेलनगर थाना क्षेत्र के शिमला बाईपास रोड पर बीते आठ नवंबर की शाम तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से स्कूटर पर बैठी 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। स्कूटर चला रहा किशोरी का भाई घायल है। मामले में 20 नवंबर को मिली शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शिमला बाईपास स्थित भारत फर्नीचर के पास हुई। नरेंद्र गुलाटी ने तहरीर देते हुए कहा कि बेटी मुस्कान गुलाटी, बेटे अक्षय गुलाटी के साथ स्कूटर से बड़ोवाला से घर गणेशपुर लौट रही थी। इसी दौरान देहरादून की ओर से…
