देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। कांग्रेस और व्यापारियों ने रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाले संडे मार्केट को बंद किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। शनिवार को पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम हरि गिरी से मुलाकात की और रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाले संडे मार्केट को बंद किए जाने की मांग की। राजकुमार ने कहा कि इससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान हो रहा है और उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। कहा कि संडे बाजार रेंजर्स ग्राउंड में लगवाया जाता है। जिससे व्यापारी लोग अपनी गाडिय़ां सड़क पर खड़ी करते हैं। कहा कि जो लोग संडे बाजार में सामान की खरीदारी करने जाते हैं, उनकी गाडिय़ां भी बाहर सड़क पर रहती हैं। इससे वहां पर हर समय जाम लगा रहता है और वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक जाम की समस्या हर समय रहती है। महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि रेसकोर्स में जो मेलों का आयोजन होता है या कोई प्रदर्शनी लगती तो रेसकोर्स के आसपास भी जाम होता है। स्थानीय क्षेत्रवासियों को घर से निकलने में परेशानियां हो रही हैं। व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने संडे मार्किट रेंजर्स कालेज से बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, अर्जुन सोनकर, विशाल खेडा, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र घई, शिव सोनकर, रियाज, बबलू, राम कपूर, मनु कुमार, राहुल मेहंदी, सोमप्रकाश वाल्मीकि, सुरेश पारछे, शिवकुमार आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

