Login
Author: tarun sardar
0-कहा- काम में रोड़ा डालकर घुसपैठियों को बचाने की कोशिश हो रही है कोलकाता/नई दिल्ली,21 नवंबर (आरएनएस)। मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर बंगाल में जहां सत्तरुढ़ तृणमूल सरकार व चुनाव आयोग के बीच तनातनी है। सीएम ममता बनर्जी ने उक्त मामले पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को एक पत्र लिखकर एसआईआर को खतरनाक बताया है। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने एसआईआर प्रक्रिया पर जोर देते हुए कहा कि यह प्रक्रिया देश के लिए जरूरी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, भारत में घुसपैठ को रोकना न केवल देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है,…
छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…
अहमदाबाद, 21 नवंबर (आरएनएस )। अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदानी ने आज ‘अडानी ग्लॉबल इंडोलॉजी कॉन्क्लावÓ के उद्घाटन सत्र में भारत ज्ञान ग्राफ़ के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की शुरुआती रकम देने की घोषणा की। यह डिजिटल फ्रेमवर्क भारत की सभ्यतागत ज्ञान को संरक्षित, व्यवस्थित और भविष्य-सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में विशेष महत्व रखता है।अडानी समूह ने शिक्षा मंत्रालय के भारतीय ज्ञान प्रणाली के सहयोग से इस तीन-दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया, जिसका लक्ष्य विश्व स्तर पर घटती इंदोलॉजी विभागों को पुनर्जीवित कर भारत की सभ्यतागत…
0-भूकंप के बड़े झटके से कोलकाता में मच सकता विनाश लीला 0-जर्जर भवनों की अधिकता से बड़ाबाजार में प्राकृतिक आपदा से हो सकते है काफी नुकसान कोलकाता,21 नवंबर (आरएनएस)। बंगाल से सटे भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में आज आए भूकंप से जहां कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं काफी नुकसान की भी खबर है। जबकि आज ही महानगर कोलकाता सहित बंगाल के कई जगहों पर भी भूकंप के झटकों ने एक बार फिर कोलकाता की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ें कर दिए है। महानगर कोलकाता में निर्माणाधीन इमारतों के धराशायी होने की तमाम घटनाएं घट चुकी है। वहीं…
कोलकाता,21 नवंबर (आरएनएस)। जहां एक ओर भूकंप के झटकों से पड़ोसी देश बांग्लादेश हिल गया और कई लोगों की मौत हुई व नुकसान भी हुए है। वहीं महानगर कोलकाता भी भूकंप से हिल गया। झटकों सा सबसे अधिक असर उत्तर व दक्षिण और कोलकाता के अलग-अलग इलाकों में अधिक हुआ। ऊंची इमारातों रह रह रहें लोग दहशत में आ गए। कोलकाता में आए में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 दर्ज की गई। वैसे भूकंप का मुख्य केन्द्र बांग्लादेश बताया जा रहा है। बांग्लादेश के अलग-अलग इलाके हिल गए हैं। कूचबिहार में भी झटके महसूस किए गए। साउथ दिनाजपुर…
पटना, 21 नवंबर (आरएनएस)। बिहार के तेज़ तर्रार आईपीएस अधिकारी विकास वैभव का आज जन्मदिन मनाया गया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने उन्हें बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में आमंत्रित कर प्रसाद खिलाया और मंदिर का प्रतीक चिन्ह सौंपा। इस अवसर पर राकेश सिंह ने कहा, विकास वैभव: स्वाभिमान, निष्ठा और बिहार के पुनर्जागरण का प्रतीक। उन्होंने कहा कि वैभव केवल अधिकारी नहीं, बल्कि एक विचार हैं जो बिहार के आत्मबल को पुनर्जागृत करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के सुमंत बाबा, पूर्व मुखिया हरी सहनी, मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह, बिरजू पासवान,…
नईदिल्ली,21 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली में हुए विस्फोट मामले में जांच कर रहीं एजेंसियों को पता चला है कि फरीदाबाद से गिरफ्तार अल-फलाह विश्वविद्यालय का डॉक्टर मुजम्मिल शकील गनई बम बनाने के लिए आटा चक्की का इस्तेमाल कर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध आतंकी शकील आटा चक्की में बम का रसायन तैयार करता था। उसने यह चक्की टैक्सी चालक के घर रखवाई थी। जांच एजेंसियों को टैक्सी चालक के घर से आटा चक्की, ग्राइंडर और कुछ इलेक्ट्रॉनिक मशीनें भी मिली हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी शकील ने फरीदाबाद में अपने किराए के कमरे में आटा चक्की का इस्तेमाल किया था,…
नईदिल्ली,21 नवंबर (आरएनएस)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ओला इलेक्ट्रिक के कर्मचारी अरविंद कन्नन की आत्महत्या के मामले की जांच अब बेंगलुरु में केंद्रीय अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दी गई है। कन्नन के परिवार का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता पी. प्रसन्ना कुमार के नेतृत्व वाली कानूनी टीम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कदम कन्नन के परिवार द्वारा पुलिस अधिकारियों को दी गई शिकायत के बाद उठाया गया है। परिवार ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और बेंगलुरु पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर पहले की जांच में विश्वास की कमी व्यक्त की थी। परिजनों का मानना…
वाशिंगटन,21 नवंबर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि वे पद संभालने के कुछ ही दिनों के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कर देंगे। हालांकि, कई बैठकों के बाद अभी तक युद्ध खत्म नहीं हुआ है। अब ट्रंप ने शांति लाने के लिए 28 सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया है, जिसे यूक्रेन और रूस के साथ चर्चा के बाद बनाया गया है। आइए जानते हैं ट्रंप के इस प्रस्ताव में क्या-क्या है। प्रस्ताव में कहा गया है कि यूक्रेन की संप्रभुता की रक्षा की जाएगी। रूस, यूक्रेन और यूरोप के बीच एक व्यापक समझौता होगा और बीते 30 साल…
इस्लामाबाद,21 नवंबर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के औद्योगिक केंद्र फैसलाबाद में एक गोंद बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि विस्फोट बॉयलर में हुआ है, जिसकी चपेट में आने से 15 कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हुए हैं। विस्फोट के कारण एक इमारत ढह गई और आसपास की संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। बचाव कार्य चल रहा है। फैसलाबाद पंजाब की राजधानी लाहौर से 130 किलोमीटर दूर है। तड़के हुए विस्फोट की रोशनी काफी दूर तक देखी गई है। विस्फोट से फैक्टरी…
