Login
Author: tarun sardar
ब्रासीलिया,21 नवंबर। ब्राजील के बेलेम में जहां सीओपी30 जलवायु शिखर सम्मेलन होना है, वहां शुक्रवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आयोजन स्थल के कुछ हिस्सों को तुरंत खाली कराया गया है। आग हैंगर कन्वेंशन सेंटर के एक हिस्से में लगी थी। यहां कुछ दिन में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन होना है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन हादसे ने विशाल अंतरराष्ट्रीय आयोजन की सुरक्षा और तैयारियों को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दीं हैं। स्थानीय अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग परिसर के तकनीकी या भंडारण खंड लगी थी, जहां…
वाशिंगटन,21 नवंबर। अमेरिका ने पिछले 4 साल से चल रहे यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए 28-सूत्रीय शांति समझौते का मसौदा तैयार कर लिया है। मसौदे को यूक्रेन की भागीदारी के बिना तैयार किया गया है, जबकि इसमें अमेरिका और रूस के विशेष दूत शामिल थे। इसमें कई ऐसी चीजें हैं, जिससे कीव को आपत्ति हो सकती है। हालांकि, अभी तक यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने इस पर अपना समर्थन और विरोध नहीं जताया है। प्रस्ताव से यूरोपीय नेता चिंतित हैं। मसौदे में यूक्रेन को अपनी सैन्य शक्ति सीमित करने, लंबी दूरी की मिसाइल क्षमताओं को छोडऩे को कहा…
पटना,21 नवंबर (आरएनएस)। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हो गया है। इस बार गृह विभाग भाजपा के खाते में गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गृह मंत्री बनाए गए हैं। यह पिछले 20 सालों में पहली बार है, जब नीतीश के पास गृह विभाग नहीं हैं। सम्राट को गृह मंत्री बनाए जाने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। शुक्रवार को 18 मंत्रियों को विभाग सौंपे गए हैं। इसकी सूची राज्यपाल को दे दी गई है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को भूमि और राजस्व के साथ खानन और भू-तत्व विभाग दिया गया है। भाजपा…
नईदिल्ली,21 नवंबर (आरएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में एयर शो के दौरान शुक्रवार को एक तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट की मौत हो गई है। हादसा दुबई वर्ल्ड सेंट्रल स्थित अल-मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोपहर 2:10 बजे हुआ था। घटना के समय हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का तेजस विमान दर्शकों के लिए उड़ान प्रदर्शन कर रहा था, तभी वह जमीन पर गिर गया और घना धुआं छा गया। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। घटना की पुष्टि करते हुए, एक भारतीय वायुसेना अधिकारी ने कहा, दुबई एयर शो में आज हवाई…
नईदिल्ली,21 नवंबर (आरएनएस)। भारत ने दुनियाभर में रहने वाले चीनी नागरिकों के लिए पर्यटन वीजा खोला दिया है। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट ने मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया कि इस हफ़्ते की शुरुआत में भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में चीन के नागरिकों के लिए पर्यटन वीजा खोल दिए गए है। चीनी नागरिक तमाम देशों के भारतीय मिशनों और वाणिज्य दूतावासों से आवेदन कर रहे हैं। इससे पहले भारत ने इस साल जुलाई में चीनी नागरिकों के लिए पर्यटन वीजा दोबारा से शुरू किया। हालांकि, तब वे सिर्फ बीजिंग स्थित…
नईदिल्ली,21 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके में एक महिला डॉक्टर शाहीन सईद को भी एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल वो राष्ट्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में है। जानकारी सामने आई है कि लखनऊ की रहने वाली शाहीन को आतंकी डॉक्टरों की टीम बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उसने 5-5 डॉक्टरों की कुछ टीमे भी बनाई थीं और हर टीम का एक लीडर नियुक्त कर रखा था। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहीन पकड़ में आने से बचने के लिए केवल टीम लीडर से ही बात करती थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा…
नईदिल्ली,21 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली की 5 दिवसीय यात्रा पर आए अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के वाणिज्य मंत्री अल-हज नूरुद्दीन अजीजी ने संंबधों में सुधार की नई पहल की है। उन्होंने शुक्रवार को घोषणा की कि जल्द ही दोनों देशों के बीच मालवाहक उड़ान सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इसकी पुष्टि करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारी आनंद प्रकाश ने कहा कि काबुल से दिल्ली और काबुल से अमृतसर के बीच मार्गों पर हवाई माल ढुलाई गलियारा फिर से चालू कर दिया गया है। प्रकाश ने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि काबुल-दिल्ली सेक्टर और काबुल-अमृतसर…
बिलासपुर, 21 नवम्बर (आरएनएस)। सकरी थाना क्षेत्र के सैदा स्थित स्कूल के पास शनिवार दोपहर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मेंड्रा निवासी 78 वर्षीय गुलाबचंद शर्मा अपने गांव के 70 वर्षीय रघुवंश खैरवार के साथ सैदा के धान खरीदी केंद्र आए थे। जमीन से जुड़े कुछ दस्तावेज देखने के बाद दोनों दोपहर करीब तीन बजे स्कूटी (ष्टत्र 10 6170) से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार…
नईदिल्ली,21 नवंबर। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 2 दिसंबर से न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलनी है। 3 मैचों की इस आगामी सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम की घोषणा की है। तेज गेंदबाज केमार रोच की टीम में वापसी हुई है। दूसरी तरफ चोटों से जूझ रहे शमर जोसेफ और अल्जारी जोसेफ टीम में नहीं चुने गए हैं। आइए वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम पर एक नजर डालते हैं। वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में अनकैप्ड तेज गेंदबाज ओजे शील्ड्स का भी चयन किया है। शील्ड्स ने अब तक 16 मैचों में 37.08 की औसत के साथ 34 विकेट…
नईदिल्ली,21 नवंबर। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एशेज सीरीज 2025-26 के पहले टेस्ट में घातक गेंदबाजी की है। उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पर्थ टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट हॉल और कुल 7 विकेट अपने नाम किए। ये उनके टेस्ट करियर का 17वां 5 विकेट हॉल रहा। उन्होंने एशेज सीरीज के इतिहास में 5वीं बार ये कारनामा किया है। ऐसे में आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं। स्टार्क ने मैच के पहले ओवर से ही घातक गेंदबाजी की। उन्होंने सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली (0) को छठी गेंद पर…
