बिलासपुर, 21 नवम्बर (आरएनएस)। सकरी थाना क्षेत्र के सैदा स्थित स्कूल के पास शनिवार दोपहर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मेंड्रा निवासी 78 वर्षीय गुलाबचंद शर्मा अपने गांव के 70 वर्षीय रघुवंश खैरवार के साथ सैदा के धान खरीदी केंद्र आए थे। जमीन से जुड़े कुछ दस्तावेज देखने के बाद दोनों दोपहर करीब तीन बजे स्कूटी (ष्टत्र 10 6170) से वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहा 18 वर्षीय प्रमोद तोंडे अपनी बाइक (ष्टत्र 10 क्चङ्घ 1472) सहित स्कूटी से जोरदार टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क किनारे नाली में जा गिरी। हादसे में स्कूटी चला रहे गुलाबचंद शर्मा और बाइक सवार प्रमोद तोंडे की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं रघुवंश खैरवार और प्रमोद का साथी भास्कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गुलाबचंद शर्मा के शव का पोस्टमॉर्टम कर लिया गया है, जबकि प्रमोद का शव मरच्यूरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक प्रमोद अपने भाई के साथ मेंड्रा में रहता था। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
0000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

