Author: tarun sardar

विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। चकराता में 19 नवंबर को जौनसार-बावर क्षेत्र के विकास, उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर व्यापक मंथन के लिए एक विशेष सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद, कृषक, बागवान, साहित्यकार और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी एवं समाजसेवी भारत चौहान ने बताया कि यह आयोजन जौनसार-बावर के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य ऐसा साझा मंच तैयार करना है, जहां से क्षेत्र की समस्याओं, संभावनाओं और विकास योजनाओं पर सार्थक चर्चा हो सके। साथ ही,…

Read More

विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। पीएम राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर में रविवार को पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। साल 1984 से 86 के बीच के छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए उनका पूरा सहयोग रहेगा। प्रधानाचार्य पूजा आनंद ने कहा कि पुरातन छात्र किसी भी शिक्षण संस्थान का दर्पण होते हैं। प्रधानाचार्य पूजा आनंद ने कहा कि पुरातन छात्रों की समाज में उपलब्धि शिक्षण संस्थान की उपलब्धि बयान करती है। इसके साथ ही पूर्व छात्रों की सफलता वर्तमान छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक साबित होती है। उन्होंने कहा कि हर…

Read More

विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक होटल के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। होटल कर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर आग को बुझाया। गनीमत रही घटना के दौरान कार चालक समेत अन्य तीन सवार होटल में खाना खा रहे थे, जिससे अनहोनी होने से बच गई, लेकिन आग लगने से कार काफी जल गई थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। कार पांवटा से देहरादून की ओर जा रही थी। विकासनगर कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि…

Read More

विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर रविवार शाम को साहिया छानी के पास ब्रेक फेल होने से कार अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई। गनीमत रही की कार पेड़ से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने जेसीबी से कार को ऊपर निकाला। जानकारी के अनुसार, शशकु निवासी उदपाल्टा साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर कार से किसी काम से जा रहा था। बुहार खेड़े से कुछ ही दूरी पर साहिया छानी के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर हो गई। गनीमत रही की कार पेड़ से टकराते हुए रुक गई। चालक सहित उसमें चार…

Read More

देहरादून,16 नवंबर (आरएनएस)। आईजीएनसीए के अध्यक्ष एवं देश के वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राय का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और परंपराओं के लिए देश-दुनिया में विशेष पहचान रखता है। राज्य सरकार इस धरोहर को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ढ्ढत्रहृष्ट्र के माध्यम से उत्तराखण्ड की कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार को और गति मिलेगी।

Read More

देहरादून,16 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच देहरादून में ही यथावत रहने देने और ग्वालदम-नंदकेसरी-थराली-देवाल-मुन्दोली-वाण मोटर मार्ग के रख-रखाव का कार्य लोक निर्माण विभाग से ही कराए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री धामी ने अवगत कराया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच लंबे समय से देहरादून में बिना किसी व्यवधान के संचालित हो रही है। प्रदेश की सीमाएँ चीन व नेपाल से लगने तथा यहां सेना व सुरक्षा बलों के अनेक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान होने के कारण देहरादून का सामरिक…

Read More

देहरादून,16 नवंबर (आरएनएस)। नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम 2025 में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री विश्वास व्यक्त किया कि इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बहुमूल्य अनुभव प्राप्त किए होंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और बताया कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण अब राज्य स्तर पर भी शुरू किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान, विज्ञान और अनुसंधान से नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन का अनुभव…

Read More

– छत्तीसगढ़ ओवरऑल चैम्पियन, उत्तराखण्ड परेड में प्रथम – ‘फिट इंडियाÓ की भावना के साथ वन अधिकारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को राज्यपाल की सराहना – वन अधिकारियों की टीम भावना, अनुशासन और फिटनेस सराहनीय : राज्यपाल देहरादून,16 नवंबर (आरएनएस)। 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का भव्य समापन आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में आयोजित हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने देश भर से आए सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस प्रतियोगिता में देश भर के राज्यों, केंद्र शासित…

Read More

उत्तरकाशी,16 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार को जिला सूचना कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र दत्त भट्ट की अध्यक्षता में “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने तेजी से बढ़ रही गलत एवं भ्रामक सूचनाओं को समाज के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि ऐसे समय में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि विश्वसनीय, संतुलित और तथ्यपरक जानकारी ही मीडिया की असली पहचान है,जिसे बनाये रखना हर पत्रकार का दायित्व है। राष्ट्रीय…

Read More

उत्तरकाशी,16 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत ने किया। इस दौरान श्लोक उच्चारण में प्रथम स्थान सरस्वती संस्कृत विद्यालय जोगथ, द्वितीय स्थान बिरजा इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ ने प्राप्त किया। संस्कृत नाटक में प्रथम स्थान सरस्वती संस्कृत विद्यालय जोगथ, द्वितीय स्थान पीएमश्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़, संस्कृत आशु भाषण में प्रथम संस्कृत विद्यालय जोगथ तथा द्वितीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ रहा, जबकि संस्कृत समूह गान में प्रथम स्थान राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चिन्यालीसौड़ राजकीय…

Read More