Author: tarun sardar

उत्तरकाशी,16 नवंबर (आरएनएस)। नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 18 नवम्बर को जिला प्रेक्षागृह में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कार्यक्रम की तैयारियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नोडल अधिकारी कार्यक्रम से जुड़ी सभी गतिविधियों को त्रुटिरहित तरीके से सम्पन्न कराएंगे। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति के विषय पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें वे लोग भी शामिल होंगे जिन्होंने नशे की लत पर विजय पाई है,वे अपनी प्रेरणादायी यात्रा उपस्थित प्रतिभागियों के साथ साझा करेंगे।…

Read More

उत्तरकाशी,16 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को तांबाखाणी सुरंग के मुहाने पर जमा कूड़े का शीघ्र निस्तारण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। रविवार को यूकेडी की केंद्रीय महामंत्री किरन रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता तांबाखाणी सुरंग पहुंचे और यहां नगरपालिका की ओर से डंप किए जा रहे कूड़े का विरोध करते हुए शीघ्र इसके निस्तारण की मांग रखी। यूकेडी नेता किरन रावत ने आरोप लगाया कि स्थानीय जनता से झूठे वादे कर जनप्रतिनिधियों ने पालिका चुनाव जीता, मगर कूड़ा निस्तारण की समस्या का समाधान…

Read More

उत्तरकाशी,16 नवंबर (आरएनएस)। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के सारीगाड़, रिखाऊं खड, बर्नीगाड क्षेत्र में चल रहे ऑलवेदर परियोजना के कार्य से उड़ रही धूल से परेशान हैं, वहीं दिनों-दिन वाहनों के जाम ने भी यात्रियों और स्थानीय लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। मालूम हो कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जहां कार्यदाई संस्था और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर राहगिर नाराजगी जता रहे हैं। स्थानीय निवासी सोबत राणा ने बताया कि मोटर मार्ग पर निर्माण के कारण लंबे समय तक जाम लग रहा है, इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि…

Read More

उत्तरकाशी,16 नवंबर (आरएनएस)। गत पांच अगस्त को धराली में आयी आपदा से प्रभावित हुए परिवारों की मदद के लिए राजकीय शिक्षक संघ उतरकाशी ने भी हाथ बढ़ाये हैं। यहां शिक्षक संघ से जुड़े जनपद भर के शिक्षकों ने आपदा से बुरी तरह प्रभवित हुए 16 परिवारों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह राशी शिक्षक संघ की ओर से रविवार को प्रभावितों को सौंपी गई। रविवार को संघ भवन उत्तरकाशी में राजकीयय शिक्षक संघ की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गत पांच अगस्त को हर्षिल एवं धराली क्षेत्र में आई देवीय एवं प्राकृतिक…

Read More

कोटद्वार,16 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा आयोजित खंडस्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस शनिवार को विकासखंड बीरोंखाल के राजकीय इंटर कॉलेज बीरोंखाल में वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खंड संयोजक डॉ. कुलदीप गौड़ ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज कोटिला ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बैजरो ने द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज बीरोंखाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत समूह नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज बैजरो प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बीरोंखाल द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज भगवती तलैया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत…

Read More

कोटद्वार,16 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कोटद्वार का गृह संपर्क अभियान आरंभ हो गया है। रविवार को अभियान का आरंभ श्री सिद्धबली मंदिर में पूजा अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर विभाग धर्मजागरण प्रमुख रवींद्र ने बताया कि अभियान 14 दिसंबर तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत संघ स्वयं सेवक लोगों से सीधे जन संपर्क कर संगठन के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनके साथ शिक्षा, संस्कृति व राष्ट्रभक्ति पर चर्चा भी करेंगे। बताया कि अभियान का आरंभ ग्रास्टनगंज से किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर संघ चालक बी एस रावत, जिला प्रचारक कमल, विजयानंद,…

Read More

कोटद्वार,16 नवंबर (आरएनएस)। विकास खण्ड जयहरीखाल के बी आर सी खुंडोली में आयोजित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों का पांच दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण रविवार को सम्पन्न हो गया है,जिसमें विकासखंड के 58 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान संदर्भदाता मोहन सिंह गुसाईं,अर्जुन सिंह नेगी, भाष्कर काला व सुबोध काला ने प्रशिक्षु प्रधानाध्यापकों को निपुण भारत मिशन, अद्यतन प्रगति एवं पुनरावलोकन, निपुण भारत मिशन के संशोधित लक्ष्य, दक्षता आधारित आकलन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, वाल वाटिका, मिड लाइन परिणामों पर प्रस्तुतीकरण एवं चर्चा, गुणवत्तायुक्त नवाचारी शैक्षिक कार्यक्रम, विद्यालय में पुस्तकालय का उपयोग ,विद्यालयों में आई सी टी का प्रयोग,…

Read More

ऋषिकेश,16 नवंबर (आरएनएस)। कोतवाली के सामने पेट्रोल पंप से चोरी किए गए स्कूटर के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक 14 नवंबर को गोविंद राम सेमवाल निवासी गौहरीमाफी, रायवाला ने तहरीर दी। बताया कि उन्होंने स्कूटर पेट्रोल पंप पर खड़ा किया था। जहां से स्कूटर चोरी हो गया। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान को प्रयास तेज किए। कोतवाल आरएस खोलिया ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों…

Read More

कोटद्वार,16 नवंबर (आरएनएस)। रिखणीखाल ब्लाक के विभिन्न गांवों के बेरोजगारों ने रिखणीखाल तहसील में नियमित तहसीलदार की नियुक्ति के साथ ही उपजिलाधिकारी से भी सप्ताह में दो दिन तहसील उपस्थित रहने की मांग की है। कहा कि इससे उनके प्रमाण पत्र आसानी से बन जायेंगे। इस संबध में रिखणीखाल ब्लाक के कांडा, तैडिय़ा, गाडियों निवासियों सहित राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों ने रविवार को ग्राम पंचायत काण्डा की प्रधान बिनीता ध्यानी के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। कहा कि उन्हें जन्म प्रमाण पत्र,स्थाई व अन्य प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश के लिए लैंसडौन एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं,…

Read More

ऋषिकेश,16 नवंबर (आरएनएस)। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण में किसी भी परिवार को नुकसान होने नहीं दिया जाएगा। परियोजना से प्रभावित सभी लोगों को भूमि के बदले भूमि ओर वाजिब मुआवजा दिलवाने के लिए सीएम से वार्ता की जाएगी। अठूरवाला में एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परियोजना से सीधे प्रभावित नौ परिवार प्रभावित हैं, जिन्हें अभी तक सूची में शामिल नहीं किया गया है। उन्हें भी सूची में शामिल किया जाए। उन्हें पूरा मुआवजा और पुनर्वास अधिकार दिया जाए। इसके साथ ही…

Read More