कोटद्वार,16 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा आयोजित खंडस्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस शनिवार को विकासखंड बीरोंखाल के राजकीय इंटर कॉलेज बीरोंखाल में वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खंड संयोजक डॉ. कुलदीप गौड़ ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज कोटिला ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बैजरो ने द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज बीरोंखाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत समूह नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज बैजरो प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बीरोंखाल द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज भगवती तलैया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय इण्टर कॉलेज स्यूंसी की छात्रा रिया व दीपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत आशुभाषण में राजकीय इण्टर कॉलेज स्यूंसी की छात्रा प्रतीक्षा ने प्रथम पब्लिक इंटर कालेज चौखाल की छात्रा तनीषा ने द्वितीय और राजकीय इण्टर कॉलेज भरोरीखाल के छात्र उत्कर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में पीएम श्री राइंका बैजरौ की अंशिका पहले, राजकीय इण्टर कॉलेज स्यूँसी की संतोषी दूसरे और राजकीय इण्टर कॉलेज घोडिय़ानाखाल के सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दाल प्रतिभागी जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगे जो 21 एवं 22 नवंबर को कोटद्वार में संपन्न होगी। अंत में प्रशासनिक अधिकारी विकासखंड बीरोंखाल हरीश कुमार एवं विद्यालय प्रधानाचार्य कुलदीप बिष्ट ने प्रतियोगिता के सफल संचालन शिक्षकों की पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

