Login
Author: tarun sardar
– मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों में दूर हुई फैकल्टी की कमी – मेडिकल कॉलेज श्रीनगर व देहरादून को मिली कैथ लैब देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। साथ ही नये मेडिकल व नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना के साथ ही एमबीबीएस व पीजी की सीटों में वृद्धि कर छात्र-छात्राओं को मेडिकल की पढ़ाई के अवसर प्रदान किये। इन संस्थानों में शिक्षण व प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने…
देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, गढ़ी कैण्ट, देहरादून में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड ञ्च25 रोमांच, अध्यात्म और अनोखी संस्कृति का उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नीति में आयोजित होने वाले अल्ट्रा मैराथन रेस के लोगो का अनावरण एवं पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई थ्रोन आफ द गॉड्स कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने फोटो प्रदर्शनी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने 13 जिलों के उत्कृष्ट होम स्टे संचालकों को भी पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने राज्यभर के एस्ट्रो टूर…
देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार गुप्ता के निधन पर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार गुप्ता के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
– मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, आंदोलनकारियों को किया सम्मानित – उत्तराखण्ड की रजत जयंती के मौके पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित हुआ दो दिवसीय समारोह देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की 142.25 करोड़ रुपये…
– पूर्ण और गतिमान घोषणाओं का वित्तीय और भौतिक अपडेट प्रस्तुत करें तथा जिनके क्रियान्वयन में समस्याएं आ रही है उनका विवरण भी दें – गतिमान घोषणाओं का 3 दिन में और जिनके क्रियान्वयन में बाधाएं आ रही हैं उनमें समस्या की प्रकृति बताते हुए 7 दिन में विवरण दें – गणतंत्र दिवस,स्वतंत्रता दिवस और राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर की गई घोषणाओं को प्राथमिकता में लेने के दिए निर्देश देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिलाधिकारियों को पूर्ण हो…
– मंत्री गणेश जोशी ने किया दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत ्रद्यह्वद्वठ्ठद्ब रूद्गद्गह्ल-2025 में प्रतिभाग देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (ष्ठष्ठ-त्र्यङ्घ) के अंतर्गत ्रद्यह्वद्वठ्ठद्ब रूद्गद्गह्ल-2025 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में योजना के अंतर्गत…
-डीएम के आदेश पर 13 घंटे बैरियर मुक्त रहा लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर -लच्छीवाला टोल प्लाजा व एक्सप्रेसवे को खुला रखने के जारी किए थे डीएम ने आदेश -जिला प्रशासन के शटल वाहन; गोल्पकार्ट रहे आगंतुकों की सेवा में तत्पर -राज्य स्थापना दिवस में आंगतुकों की सुविधा को एफआरआई परिसर में तैनात रहे मसूरी से मंगाए 14 गोल्फकार्ट; पार्किंग स्थल पर दून स्मार्ट सिटी की 15 शटल बस रही देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर देहरादून एफआरआई परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिगत जिला प्रशासन देहरादून ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं…
-साइबर अपराधों के संबंध में दी जानकारी -आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर पुलिस तथा आर्मी के मध्य कॉर्डिनेशन का समझाया महत्व, -सोशल मीडिया हैंडलिंग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में उपस्थित कैडेट्स को दी महत्वपूर्ण जानकारियां -पुलिस कंट्रोल रूम की महत्वता व कार्यप्रणाली से कराया अवगत देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। सैन्य ऑपेरशन के दौरान सेना व पुलिस के मध्य आपसी सामंजस्य के महत्व को समझाने, साइबर अपराधों तथा पुलिस कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली के सम्बंध में जानकारी0 हेतु आज दिनाँक 10/11/2025 को भारतीय सैन्य अकादमी में प्रशिक्षणाधीन 205 कैडेटों द्वारा पुलिस कार्यालय का भ्रमण किया गया गया। भ्रमण…
