Author: tarun sardar
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में सोमवार को निक्षय मित्र योजना के तहत दो सौ क्षय रोगियों को पोषण किटें बांटी गईं। इस अवसर पर मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी ने कहा कि निक्षय मित्र योजना के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज के सभी वर्ग मिलकर टीबी रोगियों का सहयोग करते हैं, तो बीमारी से लडऩा आसान हो जाता है। उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति को इस अभियान से जुड़कर टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में योगदान देना चाहिए। सीएमओ डॉ. आरके सिंह…
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। प्राथमिक विद्यालय जमालपुर कलां परिसर में संचालित चार आंगनबाड़ी केंद्रों के ताले तोड़कर चोरों ने सामान पर हाथ साफ कर दिया। यही नहीं, सामने स्थित जनसुविधा केंद्र के ताले तोडऩे में नाकाम रहे तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले। घटना का फुटेज सामने आया है, जिसमें दो से तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय जमालपुर कलां में आंगनबाड़ी केंद्र नंबर एक, दो, चार और पांच संचालित हैं। शनिवार को कार्यकत्रियां काम निपटाकर घर चली गई थीं। रविवार को छुट्टी होने के कारण केंद्र बंद रहे। सोमवार सुबह जब कार्यकत्रियां पहुंचीं तो चारों केंद्रों…
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। शिवालिक नगर पालिका की ओर से आयोजित चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं और स्वच्छता कर्मियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस हमारे गौरव, संस्कृति और सामूहिक भागीदारी का प्रतीक है। इस अवसर पर बच्चों की सृजनशीलता ने प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों का योगदान अमूल्य है, वे नगर की स्वच्छता व्यवस्था के वास्तविक नायक हैं। पालिका ऐसे कर्मठ सहयोगियों और प्रतिभाशाली युवाओं को निरंतर प्रोत्साहित करती रहेगी।
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। धर्मनगरी में पिछले एक सप्ताह से तापमान घटने से ठंड का अहसास बढ़ रहा है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। बावजूद इसके सूखी ठंड के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में गिरावट के कारण धर्मनगरी में ठंड बढ़ गई है। शाम के समय ठंड बढऩे के…
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर कोटद्वार से देहरादून की ओर निकली पदयात्रा सोमवार को श्यामपुर क्षेत्र में पहुंची। कांगड़ी और चंडीघाट में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने यात्रा में शामिल दल का गर्मजोशी से अभिनंदन कर आंदोलन को पूरा समर्थन देने की घोषणा की। यह पदयात्रा रविवार, 9 नवंबर को प्रवीण थापा के नेतृत्व में कोटद्वार से प्रारंभ हुई थी। यात्रा का संचालन रविन्द्र सौंद कर रहे हैं, जबकि व्यवस्थापन की जिम्मेदारी हेमा नेगी संभाल रही हैं। पदयात्रा 12 नवंबर को देहरादून…
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में सीएम हेल्पलाइन, जिला योजना, यूसीसी के अंतर्गत पंजीकरण कार्यों की गहनता से समीक्षा की। यूसीसी के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा: यूसीसी के अंतर्गत चल रहे पंजीकरण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निकायों में अपेक्षाकृत कम पंजीकरण होने पर नाराजग़ी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नवम्बर माह में पंजीकरण कार्य में तेजी न आने पर निकायों के संबंधित अधिकारियों का माह नवम्बर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि नगर निकाय क्षेत्रों के जिन वार्डों में शतप्रतिशत पंजीकरण…
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 72 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें 31 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं हेतु संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में अतिक्रमण, राजस्व,भूमि विवाद,विद्युत आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रार्थी संतोषी देवी ग्राम प्रधान भोगपुर ने ग्राम भोगपुर में टाडा भागमल रोड पर किए गए…
रुद्रपुर,10 नवंबर (आरएनएस)। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी हॉल में हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव डॉ. दीपा विनय, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. आनंद सिंह जीना और निदेशक संचार डॉ. जेपी जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड रिकनेट, नई दिल्ली एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली और कुमाउनी लोकगीतों व नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मंच पर प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और एकता का सुंदर संगम दिखाई दिया। यह आयोजन कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस…
रुद्रपुर,10 नवंबर (आरएनएस)। रुद्रपुर से भटककर पांचवीं कक्षा के तीन छात्र दिल्ली पहुंच गए, जहां दिल्ली पुलिस ने उन्हें सुपुर्दगी में लेकर पूछताछ शुरू की है। बच्चों ने अपने नाम संदेश पुत्र रामभट्ट, राहुल पुत्र रामभट्ट और दीपेश पुत्र पुष्कर निवासी रुद्रपुर बताए हैं। तीनों ने स्वयं को रुद्रपुर स्थित बाल जागृति स्कूल का छात्र बताया, लेकिन जांच में ऐसा कोई विद्यालय शहर में संचालित नहीं पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीनों छात्र रुद्रपुर से बस में बैठकर हल्द्वानी पहुंचे और वहां से ट्रेन से दिल्ली चले…
रुद्रपुर,10 नवंबर (आरएनएस)। कंपनी में काम के दौरान युवती की उंगली कटने के मामले में पंतनगर थाना पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर कंपनी प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नैनीताल निवासी पूजा मेहरा पुत्री मोहन सिंह मेहरा ने बताया कि वह पिछले छह माह से डाबर इंडिया लिमिटेड सिडकुल पंतनगर में ठेके पर टेपिंग मशीन पर काम कर रही है। तीन नवंबर की दोपहर काम के दौरान उसका हाथ मशीन के कटर में फंस गया, जिससे बाएं हाथ की एक उंगली कट गई। युवती का आरोप है कि कंपनी प्रबंधक, एचआर मैनेजर, संबंधित सुपरवाइजर और…
