हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। धर्मनगरी में पिछले एक सप्ताह से तापमान घटने से ठंड का अहसास बढ़ रहा है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। बावजूद इसके सूखी ठंड के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में गिरावट के कारण धर्मनगरी में ठंड बढ़ गई है। शाम के समय ठंड बढऩे के बाद लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। सुबह के समय भी लोग ठंड से परेशान है। दिन की तुलना में रात को धर्मनगरी में ठंड का अहसास बढ़ रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

