रुड़की,06 जुलाई(आरएनएस)। दरगाह साबिर पाक में जियारत के लिए आए उत्तर प्रदेश के एक परिवार का आठ वर्षीय बच्चा सोमवार को भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़कर लापता हो गया। सूचना मिलते ही कलियर पुलिस हरकत में आई और सघन तलाशी अभियान चलाकर बच्चे को कुछ ही देर में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

