रुड़की,06 जुलाई(आरएनएस)। घास चर रहे दो भैंसों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जबकि तीप पशुओं की हालत गम्भीर बताई जा रही है। सोमवार को धनौरी बावन दर्रे के समीप पुरानी गंगनहर में कई पशु चर रहे थे। इसी दौरान इन पशुओं ने कोई जहरीला खास खा लिया। इससे पशुओं की हालत बिगड़ गई। घटना से पशुपालकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित पशुओं का उपचार शुरू कराया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

