हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर कोटद्वार से देहरादून की ओर निकली पदयात्रा सोमवार को श्यामपुर क्षेत्र में पहुंची। कांगड़ी और चंडीघाट में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने यात्रा में शामिल दल का गर्मजोशी से अभिनंदन कर आंदोलन को पूरा समर्थन देने की घोषणा की। यह पदयात्रा रविवार, 9 नवंबर को प्रवीण थापा के नेतृत्व में कोटद्वार से प्रारंभ हुई थी। यात्रा का संचालन रविन्द्र सौंद कर रहे हैं, जबकि व्यवस्थापन की जिम्मेदारी हेमा नेगी संभाल रही हैं। पदयात्रा 12 नवंबर को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचेगी। दल में पूर्व पार्षद जगदीश मेहरा, लक्की कोटनाला, नरेश धस्माना, पीताम्बर कप्तियाल, गणेश रावत, गंगा प्रसाद कंडवाल, दीपक गौड़, शशिकांत कुकरेती, महेंद्र सिंह, जगदीश सती, राम कंडवाल, कर्नल कैलाश देवरानी (से.नि.), और कैप्टन भरत सिंह रावत (से.नि.) सहित कुल 16 सदस्य शामिल हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

