Login
Author: tarun sardar
अल्मोड़ा,10 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर सोमवार को द्वारसों में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, भूमि कानून, भूमि सुधार तथा राज्य के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे मुद्दों पर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना जिन आदर्शों और जन आकांक्षाओं के साथ हुई थी, उन्हें साकार करने के लिए जनहित की नीतियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने नैनीसार और डांडा कांडा…
अल्मोड़ा,10 नवंबर (आरएनएस)। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने रविवार को रामकृष्ण कुटीर, अल्मोड़ा का दौरा किया। कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानन्द महाराज के साथ उन्होंने आगामी 19 नवम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में स्वामी विवेकानन्द और रामकृष्ण कुटीर से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन, कुटीर में स्थापित संग्रहालय के उद्घाटन तथा शिवानन्द हॉल में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हुआ। स्वामी ध्रुवेशानन्द महाराज के आमंत्रण पर कुलपति प्रोफेसर बिष्ट ने विश्वविद्यालय और कुटीर के बीच होने वाले सहयोगात्मक कार्यक्रमों…
अल्मोड़ा,10 नवंबर (आरएनएस)। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रानीधारा के छात्र रवि बिष्ट और राजकीय इंटर कॉलेज भगतोला के छात्र अभिनव सिंह मेहरा का चयन एनसीईआरटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है। यह प्रदर्शनी 18 से 23 नवम्बर तक भोपाल में आयोजित होगी, जिसमें दोनों छात्र उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य से कुल सात बाल वैज्ञानिकों का चयन एनसीईआरटी ने किया है, जिनमें दो प्रतिभागी अल्मोड़ा जनपद से हैं। रवि बिष्ट के मार्गदर्शक शिक्षक दीपक मेहता हैं, जबकि अभिनव सिंह मेहरा की मार्गदर्शक शिक्षिका नीमा बोरा हैं। रवि बिष्ट ने ‘ऑरडेनोंमेघा आधारित रोबोटिक्स खेती प्रणाली’ नामक…
अल्मोड़ा,10 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिले में मतदाता जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराना और नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना रहा। जिला समन्वयक (स्वीप) विनोद राठौड़ ने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्वीप का स्टॉल लगाया गया। यहां उपस्थित मतदाताओं को विभिन्न प्रकार के पंजीकरण फॉर्म की जानकारी दी गई और मतदान की महत्ता समझाते हुए उन्हें मतदान की शपथ दिलाई गई। शपथ में हस्ताक्षर…
– जन समस्याओं को गंभीरता से ले सभी अधिकारी, प्राथमिकता पर हो समाधान: डीएम देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने निजी भूमि पर कब्जा, भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, सिंचाई गूल, बाढ सुरक्षा, आर्थिक सहायता, दैवीय आपदा में क्षति, मुआवजा आदि से जुड़़ी 184 समस्याएं रखी। इनमें से अधिकतर शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर उनका निस्तारण किया जाए। माता पिता…
अल्मोड़ा,10 नवंबर (आरएनएस)। जनपद अल्मोड़ा में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में खुरपका-मुँहपका टीकाकरण अभियान के सातवें चरण की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर योगेश अग्रवाल, उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओ.पी. आर्या, पशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पैनी आर्या, जिला पंचायत राज अधिकारी आर.एस. गुंज्याल, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा 11 विकासखंडों के वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्य विकास अधिकारी ने 11 विकासखंडों में चल रहे टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर…
– मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों में दूर हुई फैकल्टी की कमी – मेडिकल कॉलेज श्रीनगर व देहरादून को मिली कैथ लैब देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। साथ ही नये मेडिकल व नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना के साथ ही एमबीबीएस व पीजी की सीटों में वृद्धि कर छात्र-छात्राओं को मेडिकल की पढ़ाई के अवसर प्रदान किये। इन संस्थानों में शिक्षण व प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने…
देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, गढ़ी कैण्ट, देहरादून में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड ञ्च25 रोमांच, अध्यात्म और अनोखी संस्कृति का उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नीति में आयोजित होने वाले अल्ट्रा मैराथन रेस के लोगो का अनावरण एवं पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई थ्रोन आफ द गॉड्स कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने फोटो प्रदर्शनी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने 13 जिलों के उत्कृष्ट होम स्टे संचालकों को भी पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने राज्यभर के एस्ट्रो टूर…
देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार गुप्ता के निधन पर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार गुप्ता के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
– मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, आंदोलनकारियों को किया सम्मानित – उत्तराखण्ड की रजत जयंती के मौके पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित हुआ दो दिवसीय समारोह देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की 142.25 करोड़ रुपये…
