नईदिल्ली, 01 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने आउट किया। आईपीएल के इतिहास में ये चौथा मौका था जब चहल ने गिल को आउट किया है। चहल संयुक्त रूप से आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शुभमन को आउट करने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए और उनकी इकॉनमी 7 की रही।
आईपीएल में दोनों खिलाड़ी 9 पारियों में आमने-सामने आए हैं। इस दौरान चहल ने शुभमन को 4 बार आउट किया है। इस बीच गुजरात टाइटंस के कप्तान ने 57 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 69 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 121.05 और औसत 17.25 की रही। चहल के अलावा आईपीएल में शुभमन को एनरिक नोर्खिया (9 पारी), हार्दिक पांड्या (10 पारी), आवेश खान (11 पारी), दीपक चाहर (13 पारी) और भुवनेश्वर कुमार (13 पारी) 4-4 बार आउट कर चुके हैं।
चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 2013 में अपना पहला मुकाबला खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 175 मुकाबले खेले हैं और इसकी 173 पारियों में 22.69 की औसत और 7.95 की इकॉनमी रेट से 223 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 8 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/40 का रहा है। चहल एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में 200 से ज्यादा विकेट लिए हैं।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

