0 जिलाधीश को सौंपा गया एक ज्ञापन
रायपुर, 01 अप्रैल (आरएनएस)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने आज कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें ऊर्जा संकट को देखते हुए मिट्टी तेल का वितरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दूकानों से करने की मांग की।
श्रीकुमार मेनन ने बताया कि सरकार द्वारा कैरोसीन का वितरण पेट्रोल पंप के दिए जाने का निर्णय अव्यवहारिक है। इससे लोगों को परेशानी होगी। ज्ञात रहे कि ईरान युद्ध के कारण इस समय एलपीजी एवं कमर्शियल गैस का रेट बढ़ गया जिसके करण कैरोसीन मिट्टी तेल की किल्लत हो गई है।
संयुक्त संचालक कार्यालय का घेराव
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि विधवा तथा वृद्ध पेंशन नहीं मिला है जिससे दिव्यांगजन परेशान हैं। इसे समाज के कमजोर तथा गरीब वर्ग के लोग परेशान है। इस धरने में कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, प्रमोद दुबे सहित अन्य नेता शामिल हुए।
आर शर्मा
0

