० तीन लोगों को पुलिस और ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला
एमसीबी/खडग़वां, 17 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा खडग़वां थाना क्षेत्र से करीब 4 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मझौली के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही खडग़वां पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।
हालांकि हादसे में एक युवक ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह दब गया था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
००००

