० आत्महत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
एमसीबी/मनेन्द्रगढ़ , 17 मई (आरएनएस)। एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस एवं मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि युवक मालगाड़ी के सामने आ गया, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या हादसे का।
पुलिस फिलहाल युवक की पहचान करने और घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

