Login
Author: tarun sardar
छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…
कोटद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। लगातार शिकायत के बाद भी राजकीय बेस चिकित्सालय में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर विश्व कल्याण सेवा संस्था ने नाराजगी व्यक्त की है। कहा कि प्रदेश सरकार को व्यवस्था में सुधार के लिए गंभीरता से कार्य करना चाहिए। चिकित्सक अभी भी मरीजों के पर्चे पर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। इस संबंध में संस्था के मंत्री कमलेश चंद्र की ओर से मंगलवार को तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में बेस अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से मरीजों को दिक्कतों का सामना…
कोटद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के समीप हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही विस्फोट करने में शामिल षडयंत्रकारियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबध में मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित शोक सभा में अध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि विस्फोट उस समय हुआ जब वहां से बड़ी संख्या में लोग आवागमन कर रहे थे। कहा कि विस्फोट में कई लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए। मौके पर वक्ताओं ने केंद्रीय…
कोटद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। सनेह क्षेत्र के लालपानी स्थित गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में मंगलवार से विद्यालय की शरदकालीन वार्षिक खेल प्रतियोगिता आरंभ हो गई है। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता का आरंभ प्रधानाचार्य विभाकर डबराल ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात चारों सदनों ने मार्च पास्ट किया। तत्पश्चात आयोजित प्रतियोगिताओं के अंतर्गत प्री प्राइमरी वर्ग की 50 मीटर रेस में विदिका प्रथम, दिव्यांश द्वितीय तथा आराध्या तृतीय स्थान पर रहे, वहीं प्राइमरी वर्ग 50 मीटर रेस के बालिका वर्ग में आवर्ती, आकृति चौहान, तथा अवनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे।…
कोटद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम के अंतर्गत जानकीनगर स्थित रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को द्वितीय वायुसैनिक चयन केंद्र, वायुसेना मुख्यालय, दिल्ली द्वारा अग्निवीर वायु भर्ती के संदर्भ में एक दिवसीय भर्ती प्रक्रिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक रोहित बलोदी ने बताया कि वायुसेना मुख्यालय दिल्ली से आए सार्जेंट बी एम उपाध्याय और सार्जेंट राकेश कुमार सारण ने विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना में चयन प्रक्रिया के संबंध में अवगत कराते हुए अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवश्यक मानकों जैसे कि शारीरिक मापदंड और शैक्षणिक योग्यता के बारे में बताया। साथ ही भर्ती के बाद…
उत्तरकाशी,11 नवंबर (आरएनएस)। मंगलवार को सांसद टिहरी गढ़वाल माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते हुए केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समयबद्धता तथा पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। कहा कि लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें और योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएं। मंगलवार को जिला सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद राज्यलक्ष्मी शाह ने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और सार्वजनिक शिकायत निवारण पर…
उत्तरकाशी,11 नवंबर (आरएनएस)। बनचौरा में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की बिल्डिंग बने हुए करीब 12 साल का समय बीत चुका है, लेकिन आज तक यहां केवल फिटर ट्रेड ही संचालित हो रहा है। जिससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। गत दिवस क्षेत्रीय लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिला, जिस पर मंत्री ने तत्काल कौशल विकास एवं सेवा योजना सचिव सी रविशंकर को फोन कर आईटीआई का सर्वे कर तत्काल नए ट्रेड खोलने के आदेश दिए। इस सूचना की खबर मिलते ही…
उत्तरकाशी,11 नवंबर (आरएनएस)। नौगांव ब्लॉक के डामटा में आयोजित 23वें खेलकूद एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में बतौर मुख्यतिथि पहुंचे काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सांस्कृतिक और विकास मेले क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को बल देते हैं। जिसके लिए राज्य सरकार हमेशा प्रयासरत रहती है। कहा कि यमुना घाटी का जौनपुर, जौनसार बाबर और रंवाई क्षेत्र अपनी लोक कला संस्कृति और रीति रिवाज के लिए अपनी पहचान रखता है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, काबीना मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास डामटा में आयोजित 23वें खेलकूद एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए। जहां…
उत्तरकाशी,11 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर सोमवार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट (उत्तरकाशी) के तत्वाधान में जनपद उत्तरकाशी के नवाचारी व उत्कष्ट शिक्षकों तथा एसएमसी को सम्मानित किया गया। इसमे प्रत्येक ब्लॉक से तीन-तीन शिक्षकों व एसएमसी को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न एवं शॉल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने कहा कि शिक्षक अपनी कक्षाओं में छात्रों के रूप में देश के भविष्य का निर्माण करने और उसे संवारने के काम करते हैं, अपने छात्रों को ऊंचे मुकाम पर देखना चाहते हैं। कार्यक्रम में…
ऋषिकेश,11 नवंबर (आरएनएस)। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल के अध्यक्ष मनोज ध्यानी के पिता चंद्रा प्रसाद ध्यानी का मंगलवार शाम निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। मंगलवार को स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर उन्हें एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को पूर्णानंद घाट पर किया जाएगा। सुबह 11 बजे इंद्रानगर स्थित आवास से अंतिम यात्रा निकलेगी। निधन पर भाजपा सहित विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने…
