कोटद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। सनेह क्षेत्र के लालपानी स्थित गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में मंगलवार से विद्यालय की शरदकालीन वार्षिक खेल प्रतियोगिता आरंभ हो गई है। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता का आरंभ प्रधानाचार्य विभाकर डबराल ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात चारों सदनों ने मार्च पास्ट किया। तत्पश्चात आयोजित प्रतियोगिताओं के अंतर्गत प्री प्राइमरी वर्ग की 50 मीटर रेस में विदिका प्रथम, दिव्यांश द्वितीय तथा आराध्या तृतीय स्थान पर रहे, वहीं प्राइमरी वर्ग 50 मीटर रेस के बालिका वर्ग में आवर्ती, आकृति चौहान, तथा अवनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग में अयांश ने प्रथम, अंकित गुसाईं ने द्वितीय और वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस बालिका वर्ग में अनुश्री पहले, परिधि दूसरे और सान्वी रावत तीसरे स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में नीरज बजेटा, अथर्व नेगी व रौनक नेगी क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे । कबड्डी जूनियर के बालिका वर्ग में आर्यभट सदन अव्वल रहा। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

