Login
Author: tarun sardar
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू) का वार्षिक दिवस 16 से 18 नवंबर तक मनाया गया। उद्घाटन दिवंगत संस्थापक निदेशक सरदार गुरचरण सिंह की पत्नी सरदारनी हरिंदर पाल कौर और परिवार ने किया। कुलपति प्रो. जे कुमार और प्रो. मनीष अरोड़ा ने स्वागत किया। 16 नवंबर को सप्तरंग , नेचर क्लब और फोटोग्राफी सोसाइटी में अनुष्का भसीन, राशि टम्टा, युविका जोशी, तमन्ना रावत, आयुषी कांति, आस्था सिंह, सोनम पटेल, अंजलि गुप्ता, साक्षी सुनार, सुप्रिया नेगी, जसमीत कौर सैनी, नितिका, गौरव गुसाई, सताक्षी पांडे, अभिषेक कुमार, आयुष हटवाल और डॉ. नीतू पांडे सम्मानित हुए। 17 नवंबर को मुख्य अतिथि…
विकासनगर,19 नवंबर (आरएनएस)। राजकीय पॉलीटेक्निक जस्सोवाला (विकासनगर) में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि डिजिटल कौशल अब केवल आवश्यकता नहीं रह गया है बल्कि 21वीं सदी में यह हमारे सामाजिक, व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय के प्रो. महेश मनचंदा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि आजकल शिक्षा, व्यवसाय, संचार और स्वास्थ्य सुविधाएं डिजिटल हो गई हैं। शिक्षा प्रणाली में डिजिटल साक्षरता की मांग बढ़ रही है। विद्यालयों और कॉलेजों…
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ के देहरादून लौगिंग प्रभाग के चुनाव परिणाम जारी हो गए हैं। मुकेश गुलेरी को प्रभागीय अध्यक्ष चुना गया है। जबकि अभिषेक पाल को प्रभागीय मंत्री चुना गया। ये चुनाव निर्वाचन अधिकारी गिरीश चंद्र जोशी और घनश्याम कपूर की देखरेख में शांतिपूर्वक संपन्न हुए। जिसमें कुल सात पदों पर प्रतिनिधियों का चयन किया गया। इसमें साहब सिंह बिष्ट को प्रभागीय उपाध्यक्ष और अभिषेक पाल को प्रभागीय मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनील कुमार मल्होत्रा को प्रभागीय कोषाध्यक्ष, जबकि सरताज उन्याल को प्रभागीय संगठन मंत्री चुना गया। इसके अलावा रवि भंडारी…
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। 78वीं लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबॉल लीग चैंपियनशिप – 2025 के अंतर्गत एडार्न गढ़वाल स्पोर्टिंग ने मैच जीत कर पूरे तीन अंक अर्जित किए। बुधवार का मैच गढ़वाल स्पोर्टिंग क्लब व वुल्फ एफसी के बीच खेला गया। वुल्फ एफसी के डिफेंडर की एक गलती ने गढ़वाल स्पोर्टिंग को बढ़त बनाने का मौका दिया जिसको गढ़वाल स्पोर्टिंग क्लब के अमन खंडूरी ने चौथे मिनट में पेनल्टी स्कोर कर अपनी टीम के लिए 1-0 से बढ़त बनाई। पहले हाफ की समाप्ति तक उनका कोई सफलता नहीं मिली। पहला हाफ 1-0 के स्कोर पर समाप्त हुआ। मैच के दूसरे हाफ…
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। 78वीं लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबॉल लीग चैंपियनशिप – 2025 के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में सिटी यंग्स फुटबॉल क्लब और ग्राफिक ऐरा फुटबॉल क्लब ने मैच जीत लिया। बुधवार को पवेलियन मैदान में दो मैच खेले गए। पहला मैच सीटी यंग्स फुटबॉल क्लब व विल्स यूथ फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। पहले मैच में सीटी यंग्स फुटबॉल क्लब ने विल्स यूथ फुटबॉल क्लब को 3-1 से हराकर मैच अपने नाम किया। मैच का पहला गोल 13वें मिनट में सिटी यंग्स के भूपेंद्र सिंह ने किया। 47वें मिनट में विल्स युथ के दिव्यांश ने एक गोल…
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। दून अस्पताल में उपनल वालों की हड़ताल से मरीजों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। यहां वार्डों और आईसीयू में पर्याप्त सफाई न होने से दिक्कत हो रही है। संक्रमण का खतरा बना है।
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। दून से शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ गए परिवार के बंद घर में चोरी हो गई। 13 दिन बंद रहे घर से चोर नगदी और गहने चुराकर ले गए हैं। शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि नफीस निवासी कन्हैया विहार, कारगी ने तहरीर दी। बताया कि वह अपने परिवार के साथ बीते चार नवंबर को शादी समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ गए थे। 17 नवंबर को छोटे भाई अनीश के साथ वापस आ गए। बड़े भाई आलम…
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। ब्रह्मपुरी वार्ड के कई क्षेत्रों में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग परेशान हैं। लोगों ने वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। क्षेत्रीय पार्षद श्री सतीश कश्यप ने बताया कि ब्रह्मपुरी वार्ड 74 के चमनपुरी, श्री राम कॉलोनी, ग्रीन पार्क सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बंदरों की संख्या बढऩे के साथ-साथ उनका व्यवहार भी अत्यधिक आक्रामक हो चुका है। आए दिन महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को बंदर हमला कर घायल करने का प्रयास कर रहे हैं और राहगीरों का सामान…
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल के नये केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती होंगे। बुधवार का केंद्रीय कार्यालय में हुई शीर्ष नेताओं की बैठक में उनके नाम पर सहमति बन गई है। गुरुवार को कुआंवाला में होने वाले अधिवेशन में नाम की विधिवत घोषणा की जाएगी। यूकेडी के महाधिकवेशन से एक महीने पहले हुई बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया करने का निर्णय लिया गया। इसके शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखित किए थे। अक्तूबर महीने में रामनगर में महाधिकवेशन हुआ, लेकिन इसमें अध्यक्ष का चुनाव…
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। शहर कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म जयंती पर शहीद स्थल झूलाघर स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसियों ने देश के विकास में किए गये उनके योगदान को याद किया। बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि देने के बाद शहर कांग्रेस कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला व कहा कि उन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया। कई ऐसी योजनाएं बनायी जिससे देश के हर वर्ग का हित हुआ। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य…
