देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। 78वीं लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबॉल लीग चैंपियनशिप – 2025 के अंतर्गत एडार्न गढ़वाल स्पोर्टिंग ने मैच जीत कर पूरे तीन अंक अर्जित किए। बुधवार का मैच गढ़वाल स्पोर्टिंग क्लब व वुल्फ एफसी के बीच खेला गया। वुल्फ एफसी के डिफेंडर की एक गलती ने गढ़वाल स्पोर्टिंग को बढ़त बनाने का मौका दिया जिसको गढ़वाल स्पोर्टिंग क्लब के अमन खंडूरी ने चौथे मिनट में पेनल्टी स्कोर कर अपनी टीम के लिए 1-0 से बढ़त बनाई। पहले हाफ की समाप्ति तक उनका कोई सफलता नहीं मिली। पहला हाफ 1-0 के स्कोर पर समाप्त हुआ। मैच के दूसरे हाफ में वुल्फ एफसी ने मैच में वापसी की पूर्ण कोशिश की लेकिन वह किसी भी तरह सफल नहीं हो पा रहे थे। मैच के 59वें मिनट में एडार्न गढ़वाल स्पोर्टिंग के अमन खंडूरी द्वारा एक और गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया और मैच 2-0 के स्कोर पर समाप्त हुआ।
मैच शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी श्याम थापा ने मैच में खिलाडिय़ों का परिचय लिया और खिलाडिय़ों को अच्छा फुटबॉल खेलने की सलाह दी। श्याम थापा द्वारा एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव व पूरी कार्यकारिणी को जिला फुटबॉल लीग आयोजित करने के लिए बधाई दी। विशिष्ट अतिथि आर्येन्द्र शर्मा ने श्याम थापा को मोमेंटो प्रदान किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

