देहरादून 17 जून (आरएनएस)। नगर पालिका टाउन हाल में बहुउददेशीय शिविर में 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे 120 लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन भी शिविर में किया गया बुधवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा मसूरी नगर पालिका परिषद में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही आमजन को योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर में आए 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को औषधियों का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे 120 लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन भी शिविर में किया गया।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2 महालक्ष्मी किट एवं 5 किशोरी किट का वितरण किया गया। शिविर में मसूरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा मीरा सकलानी ने कहा कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग, पेशंन सत्यापन, बाल विकास विभाग ने गर्भवती महिलाओं को किट दिया। आधार कार्ड का अपडेट किया जा रहा है। इस मौके पर पालिका सभासद जसबीर कौर ने कहा कि समाज कल्याण ने जो शिविर लगाया जिसमें विभिन्न विभागों ने प्रतिभाग कर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। विकलांग लोगों की मदद के लिए भी शिविर लगना चाहिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

