देहरादून(आरएनएस)। कैंट क्षेत्र में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में कदम बढ़ा है। उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम ने पेयजल आपूर्ति दोबारा शुरू करने की संभावनाओं की तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के पत्र के बाद की गई है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल करने पर निर्णय लिया जा सके।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

