देहरादून(आरएनएस)। नगर पालिका क्षेत्र के पंजीकृत पटरी व्यवसायिक ने माल रोड एवं नगर के अन्य क्षेत्रों में रात्रि के समय अवैध पटरी लगाने वालों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।बुधवार को अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों ने बताया कि कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर शाम और रात के समय अवैध रूप से व्यापार कर रहे हैं, जिससे नगर की व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ वैध व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। कहा कि नगर पालिका द्वारा निर्धारित नियमों और स्थानों का पालन करने वाले व्यापारियों के साथ यह अन्याय है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कुछ तत्व नगर पालिका की निष्पक्ष एवं जनहितैषी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं तथा पालिका प्रशासन के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर भ्रम फैलाया जा रहा है।कहा कि कसमंडा होटल क्षेत्र में रखे सामान को पूर्व में स्थानीय लोगों की शिकायतों एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पालिका प्रशासन द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के तहत निर्धारित स्थलों पर स्थानांतरित किया गया था। उन्होंने पालिका प्रशासन की कार्यवाही का समर्थन करते हुए रात्रिकालीन अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि अवैध रूप से पटरी लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी द्य
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

