जशपुर, 18 जून (आरएनएस)। जशपुर जिले में नशे की लत से जूझ रहे लोगों को मुख्यधारा में लौटाने के उद्देश्य से संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहा है। पिछले दो वर्षों में केंद्र के माध्यम से 170 हितग्राहियों का सफलतापूर्वक एक माह का पुनर्वास किया जा चुका है।
समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र भागलपुर रोड, रणजीता स्टेडियम के पीछे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने, जशपुर नगर में संचालित किया जा रहा है। केंद्र के अधीक्षक नंद कुमार सिंह ने बताया कि यहां नशे की लत से पीडि़त लोगों को एक माह का निशुल्क आवासीय पुनर्वास उपलब्ध कराया जाता है। इस दौरान योग, संतुलित भोजन, रहने की सुविधा, विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग और मनोरंजन जैसी सुविधाएं भी नि:शुल्क प्रदान की जाती हैं, जिससे लाभार्थियों को नशे की आदत छोडऩे में मदद मिल रही है। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि परिवार का कोई सदस्य नशे की लत से परेशान है, तो उसे नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराकर इस सुविधा का लाभ दिलाएं। अधिक जानकारी या भर्ती संबंधी सहायता के लिए केंद्र के अधीक्षक नंद कुमार सिंह से मोबाइल नंबर 8103110460 पर संपर्क किया जा सकता है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

