Author: tarun sardar

देहरादून,16 नवंबर (आरएनएस)। हरिद्वार रोड स्थित होटल में गोकुल संस्था की ओर से रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील कुमार जैन अध्यक्ष तुलाज ग्रुप व डॉक्टर सुशील बंसल निदेशक एडवांस न्यूरो पुनर्वास केंद्र की ओर से दीप जलाकर किया गया।

Read More

देहरादून,16 नवंबर (आरएनएस)। 78वीं लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में रविवार को खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। पवेलियन ग्राउंड में दो साल बाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पहले मैच में दून एलीट सोकर एकेडमी ने जीत दर्ज की। सचिव उस्मान खान ने बताया दो साल बाद प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों, क्लबों की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं।

Read More

देहरादून,16 नवंबर (आरएनएस)। नर्सिंग एकता मंच की ओर से रविवार को प्रेस क्लब में बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों का महासम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें स्पष्ट कहा गया कि यदि नर्सिंग भर्ती वर्षवार नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पांच सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। नर्सिंग अधिकारी भर्ती नियमावली में संशोधन करने, भविष्य में सभी भर्तियों को पूर्व की तरह वर्षवार निकाला जाए। मेडिकल कॉलेजों में 690 और स्वास्थ्य विभाग में 350 पदों को भर्ती शीघ्र वर्षवार से निकाली जाए। उत्तराखंड के मूल निवासियों के अधिकारों को सुरक्षित करते हुए बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को नर्सिंग भर्ती में फार्म न भरने…

Read More

देहरादून,16 नवंबर (आरएनएस)। रेंजर्स ग्राउंड में आदि गौरव महोत्सव के दूसरे दिन आदिवासी संस्कृति के अद्भुत रंग देखने को मिल रहे हैं। महोत्सव में उड़ीसा, नागालैंड, छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। महोत्सव में स्टॉल भी लगे हुए हैं। इसमें अलग-अलग तरह की व्यंजन देखने को मिल रहे हैं।

Read More

देहरादून,16 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम कर अनुभाग एक बार फिर वार्डों में बारी- बारी से हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए कैम्प आयोजित करेगा। सहायक नगर आयुक्त विनय प्रताप चौहान ने बताया कि जो लोग निगम आकर या ऑनलाइन टैक्स जमा नहीं कर पा रहे उन्हें घर के आसपास ही कैम्प में टैक्स जमा करवाने की सुविधा मिलेगी। कैम्प लगाने से पूर्व पार्षदों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में हाउस टैक्स समय से जमा करने वाले टैक्सधारकों को 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। कैम्प के सम्बंधित क्षेत्र के टैक्स…

Read More

देहरादून,16 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम के अजबपुर सरस्वती विहार वार्ड से पार्षद सोहन सिंह रौतेला ने लोगों को सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा डालने से रोकने के लिए पहल की है। वह शनिवार को एक स्थान पर स्थानीय लोगों के साथ टैंट लगाकर बैठ गए। उन्होंने कहा कि दून शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का सपना सभी के सहयोग से ही पूरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि हर साल नदी नालों की सफाई पर निगम को लाखों रुपये का बजट खर्च करना पड़ रहा है। जबकि वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए सफाई वाहन चल रहे…

Read More

देहरादून,16 नवंबर (आरएनएस)। चकराता रोड से गोविंदगढ़ जाने वाली रोड पर सचिवालय की समीक्षा अधिकारी का पर्स लूटकर भागे दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। दोनों अपने महंगे शौक पूरे करने और आसानी से रुपये कमाने के लालच में इस घटना को अंजाम दिया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है। राधा अग्रवाल सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। बीते बुधवार शाम वह घर जा रही थीं। देर शाम करीब सात बजे घंटाघर से विक्रम में सवार होकर चकराता पर बिंदाल पुल से आगे गोविंद गढ़ जाने वाली रोड के कट पर…

Read More

– राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित, प्रेस की विश्वसनीयता पर हुआ मंथन – फेक न्यूज़ के खतरे पर उठी तथ्य-जांच और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की मांग देहरादून,16 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय, देहरादून में वरिष्ठ पत्रकर वीडी शर्मा की अध्यक्षता में “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” थीम पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का संचालन अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी रवेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार वीडी शर्मा ने कहा कि भ्रामक समाचार पत्रकारिता पर एक संकट है, किन्तु इसका समाधान…

Read More

देहरादून,16 नवंबर (आरएनएस)। विधवा महिला के बेटे को विदेश में नौकरी का झांसा देकर 2.80 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने रकम लेने के लिए पीडि़त को फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजा। एसएसपी कार्यालय में बीते अप्रैल में हुई शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशा निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला ने बीते 21 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। कहा कि वर्ष 2024 में मेघिरा इब्राहिम नाम के शख्स से संपर्क हुआ। आरोप है कि उसने विदेश में आशा के बेटे रवि सिंह को विदेश में नौकरी का झांसा दिया। इस…

Read More

देहरादून ,16 नवंबर (आरएनएस)। राज्य के प्रथम आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर में बाल दिवस 2025 के अवसर पर “स्पोर्ट्स डे” का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से यह आयोजन न केवल खेल प्रतियोगिता का मंच बना, बल्कि समाज की मुख्यधारा से कटे बच्चों को जोडऩे का प्रेरणादायक उदाहरण भी बना। इस इंटेंसिव केयर सेंटर में भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी और कूड़ा बीनने जैसे कार्यों में संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर शिक्षा और खेल के माध्यम से एक नई दिशा दी जा रही है। बच्चों को उत्तराखंड की दो प्रमुख नदियों…

Read More