रोम, 19 अपै्रल। इटली से गोलीबारी की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के बर्गमो प्रांत के कोवो शहर में एक गुरुद्वारे से निकलते समय कुछ अज्ञात लोगों ने 2 भारतीय पुरुषों की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, एक अन्य शख्स घायल हुआ है। मृतकों की पहचान राजिंद्र सिंह और गुरमीत सिंह को तौर पर हुई है। दोनों काफी समय से गुरुद्वारा साहिब में सेवादारी का काम करते थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार की रात को दोनों शख्स वैशाखी पर्व के दौरान सिखों के पूजा स्थल के रूप में इस्तेमाल होने वाले एक गोदाम से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान कार सवार हमलावरों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने राजिंद्र और गुरमीत को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 10 राउंड गोलीबारी की।
घटना के बाद कोवो में होने वाले नगर कीर्तन रद्द कर दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है। जांच एजेंसियां इसे सोची-समझी हत्या के रूप में देख रही हैं। दूसरी ओर, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर भी भारतीय मूल का ही बताया जा रहा है और वह भी गुरुद्वारे में आता-जाता था। स्थानीय पुलिस ने कहा कि वो सुनियोजित हत्या की संभावना की जांच कर रही है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

