Login
Author: tarun sardar
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। सिडकुल थाना पुलिस ने किशोरी के अपहरण के बाद दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी ने कोर्ट में दुष्कर्म की बात कही है। इसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई हैं। पुलिस ने आरोपी को नेहरू कॉलोनी देहरादून से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सात नवंबर को एक व्यक्ति ने शिकायत कर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। प्रेमनगर पुल के पास गुरुद्वारा ज्ञान गोदडी धरना स्थल पर गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव मनाया गया। इसमें हेमकुंड ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य गगन दीप सिंह, विधायक मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल आदि उपस्थित रहे। इस दौरान भाई जसकरण सिंह पटियाला वाले और स्थानीय महिलाओं ने शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि पिछले नौ साल से गुरुद्वारे की भूमि के लिए लगातार शांतिपूर्वक धरना चल रहा है। शासन प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। इसके कारण सिक्ख समाज में रोष है। उन्होंने कहा…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। सिडकुल पुलिस ने कृपाल आश्रम के पास मैदान से 6.20 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान शुभम पुत्र अशोक निवासी रांगडवाला, कलियर शरीफ के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। टीम में उप निरीक्षक अनिल बिष्ट, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, अनिल कंडारी शामिल रहे।
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। डिवाइन लाइट स्कूल में बुधवार को आयोजित मॉक संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में छात्र-छात्राओं ने कई अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार रखे। छात्र-छात्राओं ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव, सचिवालय प्रमुख, अध्यक्ष और विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका में विश्व शांति, विकास और सहयोग पर अपने विचार रखे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव की भूमिका निभा रहे छात्र अक्षज शर्मा ने सभा का संचालन किया। प्रेसिडेंट श्रीयश प्रजापति ने चर्चा का नेतृत्व किया। इस दौरान छात्रों ने जिम्बाब्वे, मिस्र, चीन, फ्रांस, बांग्लादेश सहित कई देशों का प्रतिनिधित्व कर उनकी पारंपरिक वेशभूषा धारण की और वैश्विक चुनौतियों पर प्रभावशाली वक्तव्य दिए।…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। भाजपा जिला कार्यालय पर बुधवार को जिला सोशल मीडिया की बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक गौरव सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया आज सूचना और संवाद का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। यह न केवल सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का जरिया है, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अहम साधन भी है। उन्होंने कहा कि फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स का सही उपयोग करते कर भाजपा कार्यकर्ता जनता से सीधे संवाद स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने मंडल अध्यक्षों व सोशल मीडिया…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। आयुष मंत्रालय और आईएनओ की ओर से स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट के सौजन्य से स्वास्तिक संकल्प घाट पर प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें लोगों ने सूर्य स्नान, मिट्टी चिकित्सा सहित विभिन्न प्राकृतिक उपचार विधियों का लाभ लिया। विशेषज्ञों ने लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा, सूर्य स्नान, प्रकृति आधारित जीवनशैली से जुडऩे के लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम ने स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ सामूहिकता और पर्यावरण प्रेम का संदेश भी दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष चेतन चौबे, प्रवेश भारद्वाज, कपिल, पीयूष चौबे, रितेश गौड़, आकाश तिवारी, अमित उपाध्याय, शिवम पाण्डेय, करण पंत आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। डीएम मयूर दीक्षित ने बुधवार को पौराणिक तीर्थ भीमगोड़ा कुंड का निरीक्षण कर अधिकारियों को इसके जीर्णोद्धार के निर्देश दे दिए। उन्होंने एचआरडीए के अधिकारियों से कहा कि कुण्ड परिसर के सौंदर्यकरण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि पौराणिक स्थल का महत्व भी बना रहे। डीएम ने भीमगोड़ा कुंड के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से इसके रखरखाव, सफाई व्यवस्था इत्यादि की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हमारी पौराणिक धरोहर को संजोने के साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। शिवालिक नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 पुलिस लाइन में बुधवार को पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सड़क चौड़ीकरण, पथ प्रकाश व्यवस्था तथा सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि नगर में कराए जा रहे विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नया भारत नया विकास के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार कर रहे हैं। सौंदर्यीकरण, सड़क सुधार और जन सुविधा के कार्य नगर को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में अहम हैं।
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। हरिद्वार के भीमगोड़ा कुंड का वर्ष 2010 के कुंभ मेले के दौरान भी जीर्णीधार कराया गया था। लेकिन देखरेख के अभाव में इसकी फिर से इसकी हालत खस्ताहाल हो गई। यहां कुंड का पानी सडऩे लगा और श्रद्धालुओं ने भी यहां आने में रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद फिर से प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और वर्ष 2021 कुंभ मेले में इसका जीर्णोद्धार कराया गया। इसके बाद यहां फिर से वहीं स्थिति बन गई। अब डीएम मयूर दीक्षित ने फिर से इसका संज्ञान लिया। हरकी पैड़ी के पास बना यह कुंड काफी प्रसिद्ध है लेकिन इसके परिसर…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के जनवरी 2026 में आयोजित होने वाले जन्मशताब्दी समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके प्रथम चरण में शांतिकुंज के साधकों ने आयोजन स्थल बैरागी द्वीप की साफ सफाई की। गायत्री परिवा के युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने भी सफाई अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह जन्मशताब्दी समारोह में पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की साधना के शतवर्ष, अखण्ड दीप की शताब्दी तथा माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशती एक साथ मनाई जाएगी। शांतिकुंज जन्मशताब्दी विभाग के समन्वयक श्याम बिहारी दुबे ने बताया कि गायत्री परिवार डॉ. प्रणव पण्ड्या, शैलदीदी की…
