हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। शिवालिक नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 पुलिस लाइन में बुधवार को पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सड़क चौड़ीकरण, पथ प्रकाश व्यवस्था तथा सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि नगर में कराए जा रहे विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नया भारत नया विकास के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार कर रहे हैं। सौंदर्यीकरण, सड़क सुधार और जन सुविधा के कार्य नगर को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में अहम हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

